- वकीलों ने की एसओ सरोजनीनगर को सस्पेंड करने की मांग

- वकील ने पत्नी व सास समेत 12 लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर

- पत्नी ने वकील उसकी फैमिली के खिलाफ की शिकायत

LUCKNOW: पति-पत्नी का आपसी विवाद ने हंगामा का रुप ले लिया। वकील ने ससुराल वालों पर घेर कर मारने पीटना का आरोप लगाया है। विवाद ने बड़ा रुप तब ले लिया जब ससुराल वालों के साथ-साथ वकील ने सरोजनी नगर पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वकील के साथ हुए घटना से आक्रोशित साथी वकीलों ने वजीरगंज स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाम लगा दिया। वकीलों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जिससे पूरा एरिया जाम में तब्दील हो गया। सूचना पाकर एसएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ।

ससुरालीजनों पर हमला का आरोप

सरोजनीनगर के मुरली विहार निवासी वकील सत्येन्द्र सिंह की पत्नी सीमा सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पत्नी ने सत्येन्द्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और रेप का केस दर्ज कराया है। सत्येन्द्र का घर और ससुराल एक ही कालोनी में है। पिता बेचन सिंह का कहना है कि थर्सडे नाइट सत्येन्द्र क्क् बजे घर लौट रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही उसकी पत्नी सीमा सिंह और मां प्रेमलता कालोनी के अन्य क्0 लोगों को लेकर सत्येन्द्र को घेर लिया। उसे बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सत्येन्द्र को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराकर चली गई। उनका कहना है कि सत्येन्द्र की हालत काफी खराब थी। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन कोई पुलिस कर्मी हॉस्पिटल में मौजूद नहीं था।

हीलाहवाली पर भड़का वकीलों का गुस्सा

वकील सत्येन्द्र के पिता बेचन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। यहां तक कि कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं की। शिकायत के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। फ्राईडे को इसकी सूचना कचहरी तक पहुंची। पुलिस के केस दर्ज न करने की सूचना पर वकील आक्रोशित हो गए। गुस्साएं वकीलों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर हंगामा शुरू किया। इसके बाद वकील कमिश्नर कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे। वकीलों ने एसओ सरोजनीनगर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर दर्ज कर सस्पेंड की मांग शुरु कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक वकीलों का प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान इंस्पेक्टर कैसरबाग से भी वकील उलझ गए। मामला गंभीर होता देख एसएसपी राजेश पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के आदेश पर सत्येन्द्र के पिता की तहरीर पर जान से मारने की नियत से हमला व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। एसओ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वकील शांत हुए। वकील सतेन्द्र के पिता की तहरीर पर सरोजनी नगर थाने में ससुराल वालों समेत क्ख् लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पत्नी की तहरीर पर वकील पर केस दर्ज

सत्येन्द्र की पत्नी सीमा की तहरीर पर सरोजनी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीमा के अनुसार सत्येन्द्र उसके पैंरेंट्स, दो बहने और एक भाई थर्सडे नाइट उसके घर पर कार से आए। सतेन्द्र ने घर में घुस गया और जबरन उसे खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाया तो कालोनी के लोग जमा हो गए। लोगों ने सत्येन्द्र व उनके परिवार दौड़ा लिया। पुलिस ने सीमा की तहरीर पर डकैती और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रदर्शन से प्रभावित रहा ट्रैफिक

वकीलों के हंगामाी प्रदर्शन के चलते परिवर्तन चौक से लेकर डालीगंज तक लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक कैसरबाग से कलेक्ट्रेट तक, डीएम आवास से लेकर स्वास्थ्य भवन चौराहे और शहीद स्मारक रोड और डालीगंज जाने वाली रोड पर गाडि़यों का काफिला बना गया। जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मियों से वकीलों की कई राउंड झड़प भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने एसओ और सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वकीलों का गुस्सा शांत हो सका। तब जाकर जाम खोला जा सका।

कार्य बहिष्कार करेंगे वकील

लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश पाण्डेय ने बताया कि वकील सत्येन्द्र पर हमला किए जाने की घटना के विरोध में दो दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यह निर्णय एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। एसओ सरोजनीनगर व सिपाही को निल िबत नहीं किया जाएगा तो यह विरोध जारी रहेगा। बैठक में अवनीश दीक्षित उर्फ हनी, संयुक्त मंत्री मारूत शर्मा, सुशील तिवारी उर्फ पम्मी, अजय त्रिपाठी, नरेन्द्र शुक्ला सहित अनेक वकील उपस्थित रहे।