फोटो--2--

- भारतीय जनता पार्टी मजदूर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

- पब्लिक स्कूलों पर लगाया अभिभावकों का शोषण करने का आरोप

HARIDWAR: भारतीय जनता पार्टी मजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को पब्लिक स्कूलों की मनमानी के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने पब्लिक स्कूलों पर अभिभावकों का मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया।

पब्लिक स्कूलों के विरोध में किया प्रदर्शन

रविवार को मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी शिवमूर्ति चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने पब्लिक स्कूलों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी करने के बाद उनका पुतला जलाया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पब्लिक स्कूलों द्वारा मासिक व वार्षिक फीस में क्भ् से ख्भ् प्रतिशत तक मनमानी बढ़ोतरी की जा रही है। इससे अभिभावक कर्ज लेकर अपने बच्चों की फीस भरने को मजबूर हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। कहा कि जिला प्रशासन अभिभावकों की समस्या को देखते हुए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करे जिस पर लोग शिकायत कर सकें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री विदित शर्मा ने कहा शहर के कई नामी पब्लिक स्कूलों के प्रबंधन की ओर से फीस के नाम लूट की जा रही है। स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी भी जबरन अपने पसंद की दुकान से खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। स्कूल बसों का भी मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र ही यह बंद नहीं हुआ तो वे न्यायालय की मदद से इन पर अंकुश लगाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार ¨प्रस, मंडल उपाध्यक्ष संजू नारंग, शशांक शर्मा, विष्णु गोस्वामी, रवि शर्मा, शंकर शर्मा, मदन कुमार, दीपक, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।