RANCHI:रातू में युवक की हत्या के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने बुढ़मू थाना का घेराव किया। गुस्साए लोग ने मृतक के परिजनों को नौकरी देने के साथ ही मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर काफी देर हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया। बताते चलें कि मृतक युवक बुढ़मू के मतवे गांव का रहने वाला था। बुधवार को रातू में उसकी हत्या कर दी गई थी।

म्0 लोगों का फ्री डेंटल चेकअप

रांची जन सेवा समिति व डॉ सिंह डेंटल क्लीनिक की ओर से टूरिस्ट काम्प्लेक्स मेन रोड संडे को डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। सुबह क्क् बजे से लेकर शाम चार बजे तक चले इस कैंप में म्0 लोगों ने अपनी दांतों की मुफ्त में चेकअप करवा ली। कैंप में डॉ शिल्पा सिंह और डॉ सुमित सिंह ने लोगों का चेकअप किया। कैंप के सफल आयोजन में मुख्य रूप से बिपिन सिंह, विनय सिंह, सुनिल अग्रवाल का अहम योगदान रहा। मौके पर मुख्य रूप से विवेका नन्द झा, प्रेम अग्रवाल, सुशील कुमार, रणजीत मौजूद थे। यह जानकारी समिति के मुकेश झा ने दी।