- पिपराइच एरिया में छत पर पकड़े गए प्रेमी युगल

GORAKHPUR: पिपराइच एरिया के एक गांव में रंगेहाथ पकड़े गए लव बर्ड की पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने थाने में शादी करा दी। रविवार को पुलिस के साथ मिलकर एरिया के लोगों ने फेरे लगवाए। एक साथ जीवन भर रहने की कसमें दिलवाई। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।

चोरी-छिपे मिला करते थे

एक युवती और युवक के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। घरवालों से नजरें बचाकर दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। शनिवार की रात मौका देखकर प्रेमिका से मिलने युवक पहुंचा। वह छत पर सो रही युवती के पास चला गया। दोनों एक दूसरे के साथ तल्लीन हो गए। लेकिन रात में परिवार के किसी सदस्य की नजर उन पर पड़ गई।

पंचायत के बाद कराई शादी

युवक-युवती को देखकर गुस्सा करने के बजाय परिजनों ने सूझबूझ का परिचय दिया। दोनों से बात करने पर सामने आया एक दूसरे के बिना उनका जीना मुश्किल है। युवती के घरवालों ने युवक के घरवालों को जानकारी दी। रविवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा हुए। सबकी सहमति से पुलिस ने दोनों का विवाह करा दिया।

बॉक्स

माफी मांगकर बच गया युवक

GORAKHPUR

पिपराइच एरिया के बैलो गांव में युवक ने चार लड़कियों की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। मामले की जानकारी होने पर लड़कियों के परिजनों ने विरोध जताया तो विवाद हो गया। एक लड़की की मां ने पुलिस को सूचना दी। मामला थाना पहुंचने पर युवक ने समझदारी दिखाई। माफी मांगकर कानूनी पचड़े में पड़ने से खुद को बचा लिया।