फीरोजाबाद: एक तरफ डीएम शहर की समस्याओं का हाल जानने को भ्रमण पर थे, दूसरी ओर संतोष नगर की जनता ने पानी को लेकर ठारपूठा चौराहे पर जाम लगा दिया। डीएम मौके पर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को हड़काते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद उन्होंने जलकल विभाग के सहायक अभियंता को अल्टीमेटम देते हुए समस्या का समाधान जल्द कराने को कहा।

हुआ यूं कि डीएम विजय किरन आनंद सोमवार सुबह सवेरे ठारपूठा क्षेत्र के विकास का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान संतोष नगर की जनता ठारपूठा चौराहे पर पहुंच गई और बाईपास मार्ग जाम कर दिया। डीएम को पता चला कि कुछ लोगों ने बाईपास मार्ग जाम कर दिया है। वह चौराहे पर पहुंचे और यहां जाम लगा रहे क्षेत्रीय नागरिकों को हड़काया। साफ कहा जाम न खोला तो मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भिजवा दिया जाएगा। इस पर जनता ने जाम खोल दिया। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्या को सुना। लोगों का कहना था कि वह पीने के पानी को परेशान हैं। इस पर जलकल के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया एक नया नलकूप लगवाया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति में मुख्य समस्या विद्युत कटौती की है। रविवार को कुल 12 घंटे बिजली मिली, जिससे टंकी नहीं भर सकी। नतीजतन पानी भरपूर नहीं मिला। समस्या के निदान को टैंकरों से जलापूर्ति कराई। इस पर यहां मौजूद एक युवक बोला कि पानी के टैंकर का पानी उन्हें नहीं मिला। इस पर डीएम ने युवक को आड़े हाथों लिया। कहा तुम स्टूडेंट हो और नेतागिरी कर रहे हो। हर एक समस्या का समाधान जाम नहीं है। जाम लगाओ तो ¨जदगी बर्बाद हो जाएगी। इस दौरान अन्य महिलाओं को भी समझा कि अगर कोई दिक्कत है तो वह सीधे उनसे मोबाइल फोन पर या कार्यालय आकर समस्या दर्ज करा सकते हैं, समस्या का समाधान होगा, लेकिन जाम लगाया तो कार्रवाई होगी। इस पर बा¨शदे मान गए। साथ ही उन्होंने जलकल विभाग के सहायक अभियंता एहसानउलहक को चेतावनी दी अगर एक माह में नया नलकूप नहीं लगा तो तुम्हें सस्पेंड कर दूंगा। सहायक अभियंता से पूछा कितनी नौकरी बची है, बताया पौने तीन साल, बोले नौकरी नहीं करने दूंगा। सुधर जाओ और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराओ, कार्यालय में बैठकर नौकरी अब नहीं चलेगी।

----

पुलिस के देरी से पहुंचने पर हड़काए कर्मचारी

डीएम ठारपूठा क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे, दूसरी ओर संतोष नगर के बा¨शदों ने बाइपास मार्ग जाम कर दिया। जाम लगाए करीब आधा घंटा हो गया, लेकिन थाना रामगढ़ का कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जब डीएम ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करा दिया, तब पुलिसकर्मी पहुंचे। इस पर डीएम ने पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ा। साफ कहा इसी तरह काम करते हो, जाम लगाया जा रहा है और कोई भी दिखाई नहीं दे रहा। साफ कहा जाम किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।