- सुनवाई पूरी होने पर पटना सिटी कोर्ट दिया फैसला

- 24 अप्रैल 2008 को आठ साल के बच्चे की कर दी थी हत्या

PATNA CITY: हत्या मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद पटना सिटी कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने हत्यारे मो। जॉनी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला सात साल बाद आया है। फिलहाल मो। जॉनी जेल में है। वारदात के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ख्ब् अप्रैल ख्008 को मो। जॉनी ने मालसलामी थाना एरिया में आठ साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी थी। मो। जॉनी ने बच्चे को ठंडा पिलाया था। जिसमें नशे की दवा मिला दी थी। जिसे पीने के बाद बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। बच्चे के पिता मो। कमाल ने ख्भ् अप्रैल ख्008 को मालसलामी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर मो। जॉनी को गिरफ्तार किया था।

अफेयर से जुड़ा था मामला

मो। कमाल पेशे से टेलर मास्टर हैं। मो। जॉनी मो। कमाल की बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन फैमिली वाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी मो। जॉनी से हो। इस वजह से मो। जॉनी ने आठ साल के बच्चे को टारगेट पर ले लिया। मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी।