हर आइटम पर है जबर्दस्त ऑफर, मल्टी यूटिलिटी प्रेशर कूकर की डिमांड

ALLAHABAD: जमाना मॉड्युलर किचेन का जमाना है। किचेन में बर्तन से ज्यादा किचेनवेयर दिखते हैं। अब मल्टी यूटिलिटी यूज वाले किचेनवेयर अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इसीलिए फेस्ट मार्केट में इनकी धूम है।

बदला कुकर का अंदाज

बर्तनों के लिए स्टेट लेवल का ठठेरी बाजार बर्तनों की चमक से दमक रहा है। यहां स्टील, पीतल, तांबा, एल्यूमिनियम के बर्तन अवेलेबल हैं। चौक बाजार में बर्तन की मंडी बन गई है। बाजार में एल्युमीनियम के कुकर की जगह मल्टीयूटिलिटी प्रेशर कुकर ने जगह बना ली है। इसका यूज भोजन को उबालने के साथ ही फ्राय, सौते, प्रेशर कुक के लिए भी हो रहा है। लुक ऐसा कि इसे डायरेक्ट डायनिंग टेबल पर सर्व पैन के रूप में भी यूज किया जा सकता है।

टॉप ग्लास चूल्हों का जमाना

मॉड्यूलर किचेन में ट्रेडिशनल डबल बर्नर स्टील के चूल्हों की जगह मल्टीपरपज टॉप ग्लास चार बर्नर वाले चूल्हों ने ले ली है। फेस्ट मार्केट में इनकी विशाल रेंज मौजूद है। संगमरमर का लुक देने वाले चमचमाते इन चूल्हों की साफ-सफाई भी आसान होती है। ऑटोमेटिक चूल्हे भी मार्केट में आ गए हैं, जिन्हें जलाने के लिए माचिस और लाइटर की कोई जरूरत नहीं। नॉब घुमाते ही चूल्हा जलने लगेगा। अबकी नॉन स्टिक कुकवेयर को मल्टीकलर व स्टाइलिश लुक में उतारा है। इन पर 15 से 20 परसेंट की छूट भी दी जा रही है।

इनकी भी है डिमाण्ड

इलेक्ट्रिक तंदूर, स्टीम कुकर, रोटी मेकर, आटा मेकर, जूस मेकर, किचन वेयर, नॉन स्टीक तवा, डीप फ्राई पैन, फ्राइंग पैन, स्टेनलेस स्टील कूकर, थ्री इन वन स्मार्ट कूकर, मैजिक सिल्वर कूकर, एलिट कूकर, हार्ड एनोडाइज्ड कुकवेयर, स्टेनलेस स्टील कुकवेयर,

यह चल रहा रेट

स्टील के बर्तन - 140 से 350 रुपए किलो

पीतल के बर्तन - 350 से 600 रुपए किलो

एल्मुनियम के बर्तन - 180 से 280 रुपए किलो

फूल के बर्तन - 450 से 800 रुपए किलो

इंडक्शन चूल्हा- 500 रुपए से 3000 तक

ग्लास टॉप चूल्हा- 2500 से 4000

कलरफुल कूकर- 1500 से 2000 रुपए तक

एयर फ्रॉयर- 5,000 से 6,000

कॉफी मग 99 रुपए से लेकर 400 रुपए तक

थर्मेवेयर कैसरॉल- 110 से 500 रुपए तक

नॉनस्टिक कुक वेयर सेट- 400 से लेकर 2000 तक

ड्राय फ्रूट-स्नेक ट्रे- 120 से 300 तक

मलमाइन डिनर सेट- 400 रुपए से 2000 तक

मिक्सर ग्राइंडर- 1000 से 4000 तक

सिंपल प्रेशर कूकर- 1000

सैंडविच मेकर- 600

टोस्टर- 600

स्टीम आयरन- 600 से 1500

जूसर मिक्सर ग्राइंडर- 1600 से 4000 तक

बर्तन बाजार का ट्रेंड बदल चुका है। बर्तन से ज्यादा किचेनवेयर की डिमाण्ड है। इस बार कंपनियों ने आकर्षक रेट पर डिस्काउंट के साथ किचेनवेयर उतारे हैं। ये पब्लिक के बजट में फिट बैठेंगे।

अखिलेश जैन

कुन्थु लाल पन्नालाल जैन बर्तन वाले

स्मार्ट किचन के फैशन में नॉन स्टिक बर्तनों की डिमांड बढ़ गई है। कस्टमर्स ऐसे बर्तन चाहते हैं जिन्हें साफ करने में ज्यादा झंझट न हो। इसीलिए डिजाइनर और कलरफुल कुकर ग्लॉस टॉप बर्तन काफी पसंद किए जा रहे हैं।

मनीष अरोड़ा

नॉवेल्टी स्टोर