दिखे थे साथ
26 वर्षीय कंदील सोशल मडिया पर काफी सक्रिय थी। वो अपने कई वीडियो इंटरनेट पर शेयर करा करती थी। कंदील ने कुछ टाइम पहले मौलवी मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ एक अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर इतना विवाद हुआ था कि मुफ्ती कवी को रूएत ए हिलाल कमेटी से हटा दिया गया था। कंदील की मां का कहना है कि मुफ्ती कवी ने ही उनके बेटे को कंदील की हत्या करने के लिए उकसाया था। बता दें कि कंदील की मां का ऐसा बयान तब आया है जब पुलिस ने घोषणा की है कि दिवंगत मॉडल की हत्या की जांच के मामले में मुफ्ती कवी को भी शामिल किया जाएगा।
खुलासा! कंदील बलोच की मां ने ये क्‍या कह दिया
बहुत हुआ था बवाल
कंदील ने मौलवी मुफ्ती के साथ जो वीडियो पोस्ट की थी उस पर काफी बवाल मचा था। इसके लिए मुफ्ती कवी की भी काफी निंदा की गई थी। जीओ न्यूज चैनल से बात करते हुए कंदील की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी कंदील की हत्या में मुफ्ती कवी, उनकी बेटी के पूर्व पति आशिक हुसैन और शाहिद नाम का व्यक्ति शामिल है।

International News inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk