200 एक्स्ट्रा दीजिए
आई नेक्स्ट रिपोर्टर को पता चला कि जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित घोड़ा चौक के पास होटल कृष्णा में कुछ पैसे लेकर बिना आईडी प्रूफ के किसी को भी रूम अवेलबल कराया जाता है। इसके बाद आई नेक्स्ट रिपोर्टर उस होटल पहुंचा और वहां के स्टाफ से बात की तो उसने सिर्फ 200 रुपए एक्स्ट्रा देने के बदले बिना आईडी प्रूफ के रूम अवेलबल कराने की बात कही। यहां तक कि वह रूम में लडक़ी को साथ लाने देने पर भी राजी हो गया। इसके बाद रिपोर्टर कालीमाटी रोड स्थित हीरा लॉज पहुंचा जहां एक आईडी प्रूफ पर अन्य लोगों को भी रूम में रहने देने को वहां का स्टाफ तैयार हो गया।

दिन - ट्यूज्डे, समय - दोपहर 2 बजे, होटल कृष्णा, जुगसलाई
रिपोर्टर     रूम अवेलबल है क्या?
स्टाफ      हां मिल जाएगा।
रिपोर्टर    कितने का मिलेगा?
स्टाफ      डबल बेड है इसलिए एक रूम का 500 रुपए लगेगा।
रिपोर्टर    मैं अकेले रहूं तो?
स्टाफ      सिंगल रहने पर 350 रुपए लगेंगे।
रिपोर्टर      अच्छा, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रूम में रह सकता हूं?
स्टाफ    ठीक है रह सकते हैं। आप कहां से आए हैं?
रिपोर्टर      मैं तो भागलपुर से आया हूं। मेरी गर्लफ्रेंड के पास आईडी प्रूफ
    नहीं है, कोई प्रॉŽलम तो नहीं?
स्टाफ      (कुछ देर चुप रहने के बाद) ठीक है गर्लफ्रेंड को ला सकते हैं,
    आईडी प्रूफ नहीं है तो भी चलेगा लेकिन उसके लिए 200 रुपए
    एक्स्ट्रा देने होंगे।
रिपोर्टर      ठीक है मैं उसे अभी लाने जा रहा हूं। अच्छा ये बताइए अगर वह
    अभी नहीं आ पाई तो क्या आप अपने लेवल से लडक़ी अवेलबल
    करा सकते हैं?
स्टाफ      नहीं अब ऐसा नहीं हो पाएगा, तीन-चार महीने पहले यहां का ही
    एक स्टाफ लडक़ी को बुला लेता था। उसके पास कई लड़कियों
    के कांटैक्ट नंबर थे। अब वह स्टाफ यहां काम नहीं करता।
रिपोर्टर      तो ठीक है। मैं नीचे जाता हूं एटीएम से पैसे भी निकालने हैं और
    गर्लफ्रेंड को भी साथ लाना है। थोड़ी देर में आता हूं। (यह कहते
    हुए रिपोर्टर वहां से निकल जाता है)



दिन - फ्राइडे, समय - दोपहर 2 बजे, हीरा लॉज, साकची
 रिपोर्टर      रूम अवेलबल है क्या?
 स्टाफ      हां-हां मिल जाएगा।
 रिपोर्टर      कितने का रूम अवेलबल है?
 स्टाफ     सिंगल और डबल रूम का अलग-अलग चार्ज है।
 रिपोर्टर      कितना चार्ज है?
 स्टाफ     सिंगल का 180 से 250 तक और डबल का 250 से 350 रुपए तक।
 रिपोर्टर      कुछ रूम दिखा सकते हैं क्या?
 स्टाफ      हां बिल्कुल (स्टाफ को बुलाते हुए रूम नंबर 7, 11 और 13 दिखाने को कहा)
 रिपोर्टर      (रूम देखने के बाद) ठीक है तो रूम नंबर 13 ही बुक कराना है क्योंकि वह बड़ा रूम है।
 स्टाफ      आप कहां से आए हैं?
 रिपोर्टर      भागलपुर से। अच्छा मेरे साथ मेरे फ्रेंड्स रह सकते हैं क्या?
 स्टाफ      हां, एक, दो तीन जितने लोग रहना चाहें रह सकते हैं।
 रिपोर्टर      लेकिन एक प्रॉŽलम है कि सिर्फ मेरे पास ही आईडी प्रूफ है जबकि मेरे फ्रेंड्स के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं है, कोई प्रॉŽलम तो नहीं होगी?
 स्टाफ      नहीं कोई प्रॉŽलम नहीं है, आपके फ्रेंड्स के पास आईडी प्रूफ रहे न रहे इससे कोई मतलब नहीं।
 रिपोर्टर      तो ठीक है, मैं अपने फ्रेंड्स के पास जा रहा हूं। हम दोनों शाम 7 बजे तक आ जाएंगे।
 स्टाफ      लेकिन रूम खाली रहेगा तभी आपको उस समय दे पाऊंगा।
 रिपोर्टर      हम जरूर आएंगे, रूम नंबर 13 किसी और के नाम से बुक मत कीजिएगा (यह कहते हुए रिपोर्टर वहां से निकल जाता है)
( पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग आई नेक्स्ट के पास है)

SSP अमोल वी होमकर से सीधी बात
सवाल     इलेक्शन सामने है। सिटी के कई होटल और लॉज में बिना आईडी प्रूफ के रूम अवेलबल कराए जा रहे, सिक्योरिटी पर सवाल उठ रहे हैं।
जवाब      ऐसा हो रहा है तो एकदम गलत है। हम बहुत जल्दी होटल और लॉज के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
सवाल     पहले से इन आसपेक्ट्स पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता?
जवाब     हमने पहले ही इसको लेकर इनीसिएटिव लिया है और सभी होटल्स और लॉज को नोटिस भेजकर पिछले 15 दिनों में वहां स्टे करने वाले लोगों का डिटेल मांगा है।
सवाल    क्या होटल्स और लॉज से डिटेल भेजा गया?
जवाब    नहीं, अभी तक नहीं भेजा है। इलेक्शन सामने है और हम इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतने वाले हैं। जिन होटल्स और लॉज में बिना आईडी प्रूफ के रूम अवेलबल कराए जा रहे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Report by: amit.choudhary@inext.co.in