जिंदगी का अनुमान:

अगूंठे के नीचे शुक्र पर्वत को घेरे जो रेखा होती है वह जीवन रेखा कहलाती है। यह इंडेक्स फिंगर से नीचे की ओर गुरु पर्वत के आसपास से होकर हथेली के अंत मणिबंध की ओर तक जाती है। यह रेखा जितनी लंबी होगी जीवन उतना ही ज्यादा होगा और जितनी छोटी व टूटी हुई होगी जीवन ही मुश्िकल होता है।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

सोच का अनुमान:

मस्तिष्क रेखा भी जीवन रेखा के साथ ही शुरू होती है। जिन लोगों के हाथों में इन दोनों रेखाओं के बीच थोड़ा अंतर होता है वह व्यक्ति बेबाक विचारों वाला होता है। वहीं जिन लोगों के हाथों में इन रेखाओं के बीच ज्यादा अंतर हो तो वे व्यक्ति बिना सोच-विचार के काम करने वाले होते हैं।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

तरक्की का अनुमान:

यदि जीवन रेखा के पास से कोई  रेखा इंडेक्स फिंगर के करीब गुरु पर्वत क्षेत्र की ओर उठती दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि जीवन में तरक्की होने वाली होती है। ऑफिस में बड़ा पद या व्यापार-व्यवसाय में लोगों को अधिक तरक्की होती है।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

धन-संपत्ति का अनुमान:

यदि जीवन रेखा से कोई एक रेखा मिडिल फिंगर के नीचे शनि पर्वत क्षेत्र की ओर उठते हुए भाग्य रेखा के साथ चलती है तो धन लाभ होता है। ऐसे व्यक्ति को धन-संपत्ति के अलावा बड़े स्तर पर सुख-सुविधाएं मिलती हैं।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

सफलता का अनुमान:

जीवन रेखा में अगर बीच में कई छोटी-छोटी रेखाएं कटती हुई नीचे की ओर जाती हैं तो इसका मतलब परेशानियों भरा जीवन रहेगा। वहीं अगर ये रेखाएं कटती हुई ऊपर की ओर जाती हैं तो इसका मतलब जीवन में सफलता के अवसर अधिक हैं।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

मृत्यु का अनुमान:

जीवन रेखा की ये टूटी हुई रेखाएं शुक्र पर्वत के तरफ मुड़ती दिखाई दे तो अशुभ लक्षण होते हैं। व्यक्ति को बड़े संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इकसे अलावा यदि जीवन रेखा आखिरी में दो भागों में तो उस व्यक्ति की मृत्यु उसके जन्म स्थान से दूर होती है।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

स्वभाव का अनुमान:

जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा चंद्र पर्वत तक जाती है तो उन लोगों का जीवन अस्थिर हो सकता है। अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है और उसके दूसरी ओर चंद्र पर्वत होता है। वहीं यदि मस्तिष्क रेखा भी ढलान लिए हुए हो, तो व्यक्ति का स्वभाव स्थिर होता है।

हाथ में हों ऐसी रेखाएं तो समझो आप हैं किस्‍मत के धनी

भाग्य बदलने के लिए हाथ की रेखाएं बदल रहे लोग, जानें कैसेजिन लोगों की हथेली में दिखते ये 5 निशान, वो होते हैं धनवान

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk