JAMSHEDPUR: मंगलवार को चाईबासा में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली का जवाब देने कांगे्रस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ख्8 को चाईबासा आ रहे हैं। एक दिवसीय दौर पर झारखंड आ रहे राहुल गांधी चाईबासा के साथ ही जगन्नाथपुर में भी कांगे्रस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया संयोजक शमशेर आलम ने दी।

<द्गठ्ठद्द>------------

सरयू राय ने मांगा वोट

जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय ने सोनारी मंडल के रूप नगर बस्ती, निर्मल नगर बस्ती, कैलाशनगर बस्ती समेत कई और एरियाज में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक मजबूत और निर्णायक सरकार बनाने का आग्रह किया। जनसंपर्क अभियान में सरयू राय के साथ काफी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष संजीव सिन्हा, विरेंद्र सिंह, मुकुल मिश्र, महावीर सिंह, चुन्नु भूमिज, तरू मुंडा, सुजाता सरकार, मालती कर्मकार, लक्ष्मी प्रमाणिक, मालती सिंह मुंडा, सरस्वती सिंह, सागरी सिंह, भारती सिंह, उर्मिला सिंह, भारती सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। मानगो डिमना चौक पर नुक्कड़ सभा कर लोगों से भाजपा उम्मीदवार सरयू राय के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। नुक्कड़ सभा में हरिकिशोर तिवारी, विकास सिंह, प्रमोद शर्मा, कन्हैया ओझा, अशोक चौहान, विजय सिंह, अनिल शर्मा समेत कई और लोग शामिल थे।

-----------------

मरांडी की सभा ख्7 को

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ख्7 नवंबर को सिटी आ रहे हैं। वे झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह के समर्थन में दो सभाएं करेंगे। पहली बारीडीह दुर्गापूजा मैदान में और दूसरी सभा जेम्को स्थित लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में होगी। ट्यूजडे को जमशेदपुर ईस्ट के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बिरसानगर, मोहरदा, भालुबासा, टीचर्स कॉलोनी, एग्रीको, सिदगोड़ा सहित अन्य एरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से पांच साल का मौका देने को कहा। उनके समर्थन में महिला मोर्चा ने आरके सिंह के नेतृत्व में रामाधीन बगान, मनीफीट व अन्य जगहों के अलावा रीना चौधरी व पूर्वी दत्ता ने भुइयांडीह कालिन्दी बस्ती, पटेल नगर, कल्याण नगर, झाविमो अनुसूचित जाति मोर्चा के सत्येन्द्र पासवान के नेतृत्व में टेल्को, तार कंपनी, हरिजन बस्ती, बर्मामाइंस सहित अन्य एरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।