- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने रियलिटी चेक किया तो मिली तमाम खामियां

BAREILLY:

गर्मी के दस्तक देते हीं अभी से ही हलक सूखने लगे हैं। मई-जून में स्थिति और भी भयावह होगी। लेकिन, रेलवे को इस बात की सुध नहीं हैं। वॉटर वेंडिंग मशीन बंद पड़े हैं। वहीं प्लेटफॉर्म पर बने वॉटर बूथ नल के टैप गायब हैं। लिहाजा, यात्रियों को महंगे दाम में पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी के चक्कर में यात्री आए दिन चोटिल हो रहे हैं। कई बार तो ट्रेन छूटने तक की नौबत यात्रियों के सामने आ जाती है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने जब थर्सडे को बरेली जंक्शन का रियलिटी चेक किया तो पीने के पानी को लेकर यात्री काफी परेशान दिखे।

वाटर वेंडिंग मशीन बंद

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की टीम दोपहर 1 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंची। लेटफॉर्म नम्बर-1, 2, 3 और 4 पर लगा वॉटर वेंडिंग मशीन बंद मिला। जो कि काफी समय से बंद चल रहा है। लिहाजा यात्री स्टॉल से 15 से 20 रुपए में पानी का बोतल खरीद कर पी रहे हैं। लेकिन रेलवे उन्हें दोबारा खुलवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। जबकि, यात्रियों को कम रेट पर साफ पानी पीनों को मिल सके इसके लिए जंक्शन पर वॉटर वेंडिंग मशीन लगाए थे। यहीं नहीं प्लेटफॉर्म पर बने सीमेंट के वॉटर बूथ की भी स्थिति ज्यादातर खराब दिखी।

वॉटर बूथ पर शराब की बोतल

प्लेटफॉर्म नम्बर-4 पाकड़ के पेड़ के पास बने वॉटर बूथ काफी गंदा दिखा। टैप बंद था। वहीं पानी निकाली के लिए बूथ पर बने नाली में शराब की बोतल, टूथ ब्रश और पेड़ से गिरने वाले पत्ते भरे हुए थे। काफी दिनों से सफाई नहीं होने से पेड़ से गिरने वाले पत्ते गल कर सड़ चुके थे। प्लेटफॉर्म नम्बर - 4 के बाकी वॉटर बूथ पर नल के टैप गायब दिखे। कुछ ऐसी ही स्थिति प्लेटफार्म नम्बर 3 और 2 पर भी देखने को मिली।

पानी खरीदने को विवश

जंक्शन से होकर रोजाना करीब 200 ट्रेनें गुजरती हैं। जिससे हजारों की संख्या में मुसाफिर सफर करते हैं। सिर्फ बरेली से ही जनरल और रिजर्वेशन टिकट पर रोजाना 15000 से अधिक यात्री गंतव्य स्थान पर जाते हैं। स्टॉपेज कम होने और ट्रेन में भीड़ अधिक होने से यात्री कोच से बाहर नहीं निकल पाते हैं। काफी जद्दोजहद के बाद बाहर आ भी गए थे वॉटर वेंडिंग मशीन बंद और वॉटर बूथ पर नल के टैप गायब मिलते हैं। कहीं ट्रेन छूट न जाए डर के मारे यात्री स्टॉल से पानी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं।

एक नजर

- 200 ट्रेनों रोजाना अप-डाउन करती हैं।

- 8 वॉटर वेंडिंग मशीन जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर लगे हुए हैं।

- 10 हजार रुपए का पानी रोजाना वॉटर वेंडिंग मशीन के जरिए बिकता था।

- प्लेटफॉर्म पर बने वॉटर बूथ के टैप टूटे पड़े हुए हैं।

- 15 से 20 रुपए में यात्रियों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।

वाटर वेंडिंग मशीन

पानी - प्राइस - कंटेनर के साथ प्राइस

300 मिली। - 1 - 2

500 मिली। - 3 - 5

1 लीटर - 5 - 8

2 लीटर - 8 - 12

5 लीटर - 20 - 25

नोट - प्राइस रुपए में हैं।

जंक्शन पर पानी की व्यवस्था बनाए रखने और वॉटर बूथ नल के टैप सही करने को कहा गया है। वॉटर वेंडिंग मशीन ठेकेदार द्वारा टेंडर का रुपया जमा नहीं होने की वजह से बंद चल रहा है। जो होना है डीआरएम ऑफिस से होना है।

ओपी मीना, एसएस, जंक्शन

मुझे मजबूरी में 20 रुपए में पानी की बोतल खरीदनी पड़ी। क्योंकि वॉटर वेंडिंग मशीन बंद है। वॉटर बूथ से भी गंदा पानी आ रहा था।

संतोष कुमार, यात्री

जंक्शन पर पानी की काफी समस्या हैं। वॉटर बूथ पर लगे नल का टैप टूटा है। जो कि किसी सीज से बंद कर दिया गया है। ऐसे में कोई पानी कैसे पीए।

रणधीर सिंह, यात्री