PATNA: म्ब्वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब गत विजेता इंडियन रेलवे ने एक बार फिर जीत लिया। पाटलिपुत्र स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में संपन्न हुए फाइनल में उसने गत उपविजेता हरियाणा को ख्0-क्भ् से हराया। बिहार राज्य कबड्डी संघ द्वारा अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान मेन आयोजित हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गत विजेता भारतीय रेल व गत उपविजेता हरियाणा की टीम आमने-सामने थी। मैच प्रारंभ होने से पूर्व प्रो कबड्डी लीग श्रेष्ठ रेफरी राणा रंजीत सिंह ने राष्ट्रगान गया। इसके बाद खिलाडि़यों से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने परिचय प्राप्त किया।

युवाओं पर अनुभवी पड़े भारी

रेलवे जहां अपने दो अर्जुन अवार्डी कप्तान तेजस्वनी बाई और ममता पुजारी के साथ-साथ सोनाली सिंगटे, पायल चौधरी और कार्नर से खेल रही रेखा स्वानी और उमेश्वरी भारती और कवर पोजिशन से खेल रही पिंकी राय के साथ कोर्ट पर उतरीं। हरियाणा के खिलाड़ी उम्र के हिसाब से रेलवे की अपेक्षा कम आयु की थी। कप्तान की भूमिका में साक्षी कुमारी थीं। मैच में भारतीय रेल के तीन प्रमुख रेडरों तेजस्विनी बाई, ममता पुजारी और पायल चौधरी ने तेजी के साथ रेड कर अंक बनाने का प्रयास किया।

हरियाणा का प्रयास असफल

रेलवे की इन रेडरों ने कभी भी डू एंड डाई रेड का इंतजार नहीं किया। नतीजा हुआ कि मैच की रफ्तार तेज हो गई। हरियाणा के डिफेंस में खेल रहे कार्नर ज्योति व सविता देवी ने अपने कवर पोजिशन से खेल रहे साक्षी के साथ मिल कर रेलवे के स्टार रेडरों को अंक बनाने में बाधा बनी, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई।

ख्0-क्भ् से जीत लिया

दूसरे हाफ के खेल में स्कोर रेलवे के पक्ष में क्ब्-8, क्म्-9, क्8-क्0, क्9-क्0 से बढ़ता गया। उसकी टीम के स्कोर में बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन हरियाणा बढ़त को पाटने में कामयाब नहीं हो पाई। फलत यह फाइनल मुकाबला भारतीय रेल ने ख्0-क्भ् से जीत लिया है।

पायल सर्वश्रेष्ठ रेडर

चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार रेलवे की पायल चौधरी व बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार हरियाणा की साक्षी को दिया गया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी को ओलंपिक में शामिल करने को कहा। विजेता व उपविजेता टीम के सदस्यों को उन्होंने पुरस्कृत किया। बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के सचिव पंकज कुमार, भोजपुर के डीएम वीरेन्द्र यादव, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव दिनेश पटेल, सीईओ के जगदीश्वर यादव, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।