RANCHI : पल-पल बदलते मौसम ने लोगों को पूरी तरह से कंफ्यूज कर दिया है। राजधानी में एक जहां रह-रहकर भूकंप के झटके ने लोगों की नींद उड़ा दी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुछ ऐसा ही असर रविवार को भी देखने को मिला। जब दिनभर की हल्की धूप-छांव के बाद रविवार शाम को बारिश हो गई। जिससे एकबार फिर सिटी का मौसम ठंडा हो गया। तेज हवा के साथ बारिश ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया।

मौसम विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

साइक्लॉनिक सर्कुलेशन का असर देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। झारखंड के अलग-अलग जगहों में बारिश कभी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कालवैशाखी के कारण झारखंड भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार को भी रांची में बारिश होने की संभावना है। टर्फलाइन पर बन रहे सिस्टम का असर बुधवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी आरके महतो ने बताया कि फिलहाल बंगाल और ओडि़शा के साइक्लॉनिक सर्कुलेशन का असर पूरे झारखंड में है। रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान ख्7 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फैशन शो में पहुंचे पाटिर्सिपेंट्स

झारखंड में दूसरी बार सियाराम झारखंड फैशन वीक का आयोजन ब्-भ् मई को होटल रैडिशन ब्लू में किया जाएगा। इसमें ख्0 डिजाइनर्स के अलावा ख्भ् यूथ और बच्चे पार्टिसिपेट करेंगे। इसके लिए फाइनल ऑडिशन ख्म् अप्रैल को भी हुआ। स्टेशन रोड स्थित होटल क्वालिटी इन में दिन के क्ख् बजे से शाम भ् बजे तक ऑडिशन लिया गया, जिसमें काफी संख्या में पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए।