ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI (25 छ्वह्वठ्ठद्ग):

भाईचारा और अमन का पैगाम देनेवाला त्योहार ईद-अल फित्र सोमवार को बारिश की बूंदों के बीच मनाया जायेगा। सोमवार को राजधानी में बारिश के आसार बन रहे हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि रांची में 26 और 27 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। झारखंड के साथ रांची में भी धीरे-धीरे मानसून मजबूत हो रहा है और इससे और स्थानीय कारणों से अच्छी बारिश होगी।

रथयात्रा में भी हुई बारिश

इधर, रविवार को रथयात्रा के दौरान भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहे और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि सुबह से दोपहर तक आसमान में धूप खिली रही। विभाग के अनुसार रविवार को 5.5 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को दिन का तापमान जहां 33 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं रात का तापमान 22.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। विभाग के अनुसार सोमवार को रांची में आसमान में बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी।

चढ़ चुका है आद्रा नक्षत्र

आद्रा नक्षत्र 21 जून से चढ़ चुका है। इसमें अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि 21 जून से आद्रा नक्षत्र चढ़ चुका है। इससे बारिश अच्छी होगी और कृषि को फायदा होगा। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के डायरेक्टर बीके मंडल ने बताया कि झारखंड में इस वर्ष मानसून लेट है। मानसून को 12 जून को आना चाहिए था पर यह 16 जून को आया है।

ऐसा रहेगा अगले छह दिनों का मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति

26 जून 30 डिग्री 21 डिग्री आसमान में बादल रहेंगे, बारिश होगी

27 जून 31 डिग्री 22 डिग्री आसमान में आंशिक बादल, बारिश संभव

28 जून 33 डिग्री 23 डिग्री आसमान में आंशिक बादल, बारिश संभव

29 जून 33 डिग्री 23 डिग्री आसमान में आंशिक बादल, बारिश संभव

30 जून 30 डिग्री 21 डिग्री आसमान में आंशिक बादल, बारिश संभव

01 जुलाई 30 डिग्री 21 डिग्री आसमान में आंशिक बादल, बारिश संभव