JAMSHEDPUR: गुरुवार को पूरे दिन हुई बारिश से लोग घरों में दुबके रहे, वहीं कामकाजी लोग बारिश होने से दुकानों पर रुककर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश से चलते लोग सूर्य भगवान के दर्शन को तरसते रहे। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग स्वेटर, शॉल ओढ़कर निकले। बारिश में नौजवान जहां मस्ती करते दिखे तो वहीं बुजुर्ग घरों पर दुबके रहे।

 

निकल रहे गर्म कपड़े

ठंड की दस्तक के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। बारिश से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आएगी। तापमान का ग्राफ देखें तो अगले एक हफ्ते में तापमान और काफी गिरावट आएगी। मौसम के सर्द रूख को देखते हुए गर्म कपड़े निकलने लगे हैं।

 

दिन में भी लगेगी ठंड

आनेवाले दिन तापमान के गिरते ग्राफ के कारण अब दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास कराएगी। बुधवार से शुरू हुई बारिश से दिन में भी लगातार तापमान गिरेगा। इससे लौहनगरी की गर्म हवाओं में सर्द होने लगी है। अभी सिर्फ न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान भी गिरावट देखने को मिलेगी।

 

आठ दिन ऐसा रहेगा टेंपरेचर


डेट (नवंबर) मैक्सिमम मिनिमम
17   25   21
18   28   20
19   30   19
20   30   15
21   29   14
22   27   12
23   27   12
24   27   12

(टेंपरेटर डिग्री सेल्सियस में)

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव पड़ने के कारण बारिश हो रही है। अगले ब्8 घंटे तक मौसम का हाल यही रहेगा। बादल हटने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। दो दिन के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और टेंपरेचर में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

-उपेंद्र श्रीवास्तव, मौसम वैज्ञानिक

मौसम विभाग, जमशेदपुर