24 और 25 फरवरी को हो सकती है बारिश

-हवा की रफ्तार कम होने से तापमान बढ़ने पर फिर बदलेगा मौसम

Meerut । दिन में हवाओं के असर के चलते जहां तापमान स्थिर है, तो रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24 और 25 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।

मौसम में बदलाव

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी है। दरअसल, यह मौसम के साफ होने का असर है, जहां दिन का तापमान जहां 23 डिग्री पर आ गया था। अब धीरे-धीरे बढ़कर 25 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। वहीं हवा रुकने पर तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। लेकिन दिन में चल रही सर्द हवा अभी मौसम को अनुकूल बनाए हैं।

हवाएं थमेंगी

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 48 घंटो में हवा की रफ्तार कम होने से तापमान बढ़ता नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकतम आ‌र्द्रता 86 व न्यूनतम तापमान 34 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले कि अपेक्षा दिन का तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान में .3 की गिरावट दर्ज की गई है।

वर्जन-

23 फरवरी के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण 24 और 25 फरवरी को फिर से बारिश के आसार है, लेकिन बारिश होने से पहले दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुंच गया है हवाओं की गति धीमी होते ही दिन का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

-डॉ। एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री

न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री