ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
केंब्रिज के ग्रीक रेस्त्रां में हुई थी पहली मुलाकात
राजीव गांधी से शादी करने से पहले सोनिया गांधी का नाम एंटोनिया था। राजीव और सोनिया की पहली मुलाकात केंब्रिज यूनिवर्सिटी के ग्रीक रेस्त्रां में हुई थी जो वाकई में काफी दिलचस्प थी। राजीव सोनिया को पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठे थे। एक पाकिस्तानी नागरिक ने बाद में बताया कि सोनिया को देखने के बाद राजीव कैसे मंत्रमुग्ध हो गए थे। वो लंच का समय था। राजीव अपने दोस्तों के साथ 11 नंबर टेबल पर बैठे थे। सोनिया को देखने के फौरन बाद राजीव ने उनकी खुबसूरती पर कुछ लाइने एक पेपर नेपकिन पर लिखीं।


ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
ऐसे किया था राजीव ने सोनिया को प्रपोज
राजीव ने ग्रीक रेस्त्रां ऑनर चार्ल्स एंटोनी को पास बुलाकर कहा कि वो पर्सनली वाइन की सबसे अच्छी बोतल सोनिया को सर्व करें। इसके बाद उन्होंने सोनिया की खूबसूरती पर लिखी अपनी कविता भी उन्हें दी। इस काम के लिए राजीव ने एंटोनी को बहुत बड़ी टिप दी थी। इस तरह दोनो की पहली मुलाकात हुई। कुछ दिनो में ही दोनो अच्छे दोस्त बन गए। ये 1965 की घटना है। एक साल बाद सोनिया इंग्लैंड के लेनॉक्स कुक स्कूल ऑफ लैंगग्वज में पढ़ाई करने चली गईं। उस समय राजीव गांधी कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
राजीव के करीब दोस्त बन गए थे चार्ल्स
राजीव और सोनिया की शादी में उन्हें मिलाने वाले ग्रीक रेस्त्रां ऑनर को भी इंव्हाइट किया गया था। सिम्मी गिरेवाल ने राजीव गांधी की डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए चार्ल्स का इंटरव्यू लिया था। तब चार्ल्स ने बताया था कि उन्होंने किसी को भी इस तरह प्यार में डूबा हुआ नहीं देखा है। ऐसी लव स्टोरी सिर्फ किताबों में ही मिलती है। जब राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बने तो चार्ल्स नई दिल्ली एयरपोर्ट उतरे। जहां उन्हें बिना वीसा के देश में आने के लिए रोक लिया गया था। जब उन्होंने कहा कि वो राजीव को बधाई देने आए हैं तो एयरपोर्ट का सिक्योरिटी स्टाफ उन पर हंस पड़ा। चार्ल्स ने सिक्योरिटी से एक कॉल करने की परमीशन मांगी। आधे घंटे के भीतर ही दर्जन भर अधिकारिक राजदूत वहां आगए। जिसके बाद वो वहां से सीधे प्रधानमंत्री के आवास पहुंचे। 2004 में जब यूपीए सरकार ताकत में आई तो चार्ल्स ने चॉकलेट बांटी थी।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
सत्यजीत रे की पत्थर पांचाली फिल्म दोनो ने देखी थी साथ
केंब्रिज में जिंदगी बहुत मस्ती के साथ बीतती थी। राजीव गांधी वहां केंब्रिज के पास ही एक अपार्टमेंट में पाकिस्तानी नागरिक महमूद, टीएन कौल के बेटे दीप कौल, अर्जुन सिंह और एंड्रसन के साथ रहा करते थे। इन सभी ने फॉक्सवेगन की बीटल कार खरीदने के लिए पैसे जुटाये थे। सोनिया भी राजीव गांधी के अपार्टमेंट के पास ही रहा करती थीं। दोनो केंब्रिज के थ्री सिनेमा में अक्सर साथ में फिल्म देखने जाया करते थे। सत्यजीत रे की पत्थर पांचाली फिल्म दोनों ने पहली बार एक साथ देखी थी।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
लंदन में हुई थी इंदिरा गांधी से सोनिया की मुलाकात
इंदिरा गांधी 1965 में लंदन में नेहरू प्रदर्शनी देखने के लिए गई थीं। उस दौरान राजीव और सोनिया रिलेशनशिप में थे। वो पहली बार था जब राजीव ने अपनी मां से सोनिया को मिलवाया था। दोनो ने अपने मन में तय कर लिया था कि वो एक दूसरे से ही शादी करेंगे। जबकि इंदिरा गांधी चाहती थी कि पहले सोनिया भारत आयें इसके बाद वो कोई फैसला करें।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
जब राजीव गांधी भारत लौट आए
राजीव गांधी अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी किये बिना ही इंग्लैंड से 1967 में भारत लौट आए। उन्होंने तय किया कि वो पयलट बनेंगे और उड़ने के तरीके सीखेंगे। उन्होंने अपने पैशन को अपने प्रोफेसन में बदल दिया। वो पायलट बन कर पांच हजार रुपये मिलने वाली सैलेरी से बहुत खुश थे। इसी साल सोनिया गांधी ने 9 दिसंबर को अपना 21वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। जिसके कुछ दिनो बाद ही जनवरी 1968 में सोनिया भारत आ गईं।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
सोनिया के पिता नहीं चाहते थे राजीव से हो शादी
सोनिया गांधी के पिता मिस्टर स्टीफेनो राजीव गांधी को पसंद नहीं करते थे। सोनिया जहां रहती थी भारत की संस्कृति उससे बिलकुल अलग थी जो उनके पिता की परेशानी का कारण थी। दूसरा कारण था कि सोनिया के पिता को लगता था कि उनका होने वाला दमाद प्रधानमंत्री का बेटा है। सोनिया के पिता शुरु से ही एक राजनीतिक परिवार में शादी करने के विरोध में थे।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
बच्चन परिवार के साथ रहीं थी सोनिया
1967 में सोनिया गांधी 21 साल की हो गईं थी जिसके अगले महीने जनवरी 1968 को वो भारत आ गईं। तब तक राजीव और सोनिया की शादी नहीं हुई थी। उस दौरान सोनिया गांधी बच्चन परिवार के साथ दिल्ली में विलिंगडन क्रीसेंट स्थित उनके घर में रही थीं। उस दौरान वो अपना ज्यादातर समय सफदरगंज रोड स्थित गांधी हाउस में बितातीं थीं। इंदिरा गांधी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चने बहुत अच्छी दोस्त थीं।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
जब राजीव की हो गईं सोनिया
सोनिया के दिल्ली पहुंचने के दो हफ्ते बाद ही इंदिरा गांधी को यह महसूस होने लगा कि अब और इंतजार करने की जरूरत नही हैं। उस दौरान राजीव और सोनिया काफी सीरियस रिलेशन शिप में थे। जनवरी के आखिर में दोनो की सगाई हो गई। 25 फरवरी 1968 के दिन दोनो की शादी की तारीख तय हुई। यह एक आम शादी थी। मेहंदी की रस्म बच्चन हाउस में निभाई गई और शादी पीएम आवास के पीछे बने गार्डन में सपंन हुई। 26 फरवरी को हैदराबाद हाउस में दोनो का रिसेप्शन हुआ। सोनिया के पिता अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं हुए जबकि उनकी मां, बहन और अंकल शादी में शरीक हुए।

ग्रीक रेस्‍तरां में हुई थी सोनिया-राजीव की पहली मुलाकात,पढ़िए उनके बारे में 10 अंजानी बातें
राजीव के लिए सोनिया सबसे खूबसूरत महिला थी
राजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी को लेकर अपनी भावनाओं को ठीक से जाहिर नही कर पाते थे। जब वो अपने दोस्तों के साथ होते तो थोड़ा खुल जाते थे। उस दौरान वो सिर्फ अपनी पत्नी की तारीफ ही किया करते थे। वो कहते कि सोनिया गांधी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राजीव गांधी की जिंदगी में वो इकलौती महिला थीं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk