- अपने अध्यात्मिक गुरु से मिलने के लिए आ रहे हैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह, 1.30 घंटे तक कानपुर में रहेंगे

kanpur@inext.co.in

KANPUR : देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कानपुर में रहेंगे। इसके लिए सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजनाथ सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से 10 बजे रवाना होंगे, 11.10 बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे, इसके बाद वह बाई रोड श्याम नगर स्थित हरिहर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वह यहां 2 बजे तक रुकेंगे और इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसीएम-6 हरिशचंद्र और एसीएम-2 डीके सिंह को तैनात किया गया है। एडीएम सिटी सतीश पाल ने बताया कि उनके आगमन पर कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया जाना है, इस दौरान वह शहर भ्रमण पर भी निकल सकते हैं। इसको लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी वह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बात कर सकते हैं।