- श्री श्री को दी सलाह, कहा मुसलमानों के दरवाजे जाकर खुद न दिखाएं लाचारी

BAREILLY:

'सेक्युलर नेता राम का प्रमाण मांगते हैं, लेकिन वह किस रजिस्टर्ड बाप की औलाद हैं इसका क्या प्रमाण है? यह देश राम का है। तो राम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का मदीना में बनेगा। पहले हम अयोध्या में अपना राम मंदिर बनाएंगे फिर मक्का मदीना में जाकर बनवाएंगे। बाबर अराजक था, अत्याचारी था और श्रीराम की पवित्र भूमि पर उसकी मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी'। यह बातें साध्वी प्राची ने रामपुर गार्डन के संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान कहीं।

'गंगा में नहलाकर पवित्र कर दूंगी'

लव जिहाद पर कहा कि हमारे भाई उनकी बस्तियों में घुस जाएं और बहू लेकर आएं। किसी के घर वाले अगर दुल्हन न अपनाएं तो मेरे आश्रम के दरवाजे खुले हैं। गंगा से नहलाकर पवित्र कर दूंगी। कहा, सबसे पहले हज यात्रा को बंद कराना होगा। तो एक-एक मुसलमान श्री राम मंदिर का निर्माण करा देगा। श्री श्री रविशंकर खुशामद करने उनके दरवाजे न जाएं। उन्होंने आला हजरत दरगाह का बिना नाम लिए कहा, यहां भी एक राजा है उसके नाम के पीछे राजा लगा है। जबकि वास्तव में एक झूठा है। उसकी बातों में न आएं कभी कुछ कहता है और कभी कुछ, उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यह कौम ऐसी है, हिंदुस्तान में रहते हैं, खाते हैं और गाते पाकिस्तान की हैं।