- कलश यात्रा में 31 सौ पीताम्बरधारी महिलाओं ने धारण किया पूजित कलश

- पदाधिकारियों ने सिर पर धारण किया श्री रामचरित मानस, राम नाम से गूंजी यात्रा

<

- कलश यात्रा में फ्क् सौ पीताम्बरधारी महिलाओं ने धारण किया पूजित कलश

- पदाधिकारियों ने सिर पर धारण किया श्री रामचरित मानस, राम नाम से गूंजी यात्रा

BAREILLY:

BAREILLY:

धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में वेडनसडे को श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से फ्क् सौ पीताम्बरधारी महिलाओं ने नाथ नगरी के सात नाथ का जल, गंगाजल और पंचद्रव्य से पूजित कलश को सिर पर धारण कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। यहां अध्यक्ष डॉ। उमेश गौतम, मुख्य यजमान डॉ। अनिल शर्मा, कथा संयोजक राकेश शर्मा, महामंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविन्द बंसल, पवन अरोरा समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने श्री रामायण को सिर पर धारण कर कलश यात्रा के आगे रहे। सुमधुर भजन व श्री राम के जयकारों से यात्रा गुंजायमान रही।

यात्रा का हुआ पुष्पवषर्ा से स्वागत

यात्रा में मानस मर्मज्ञ कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज बग्घी पर विराजमान रहे। बैंडबाजों से सजी कलश यात्रा गांधीनगर, राजेंद्र नगर, जनकपुरी, प्रभात नगर, प्रेम नगर, नेहरू पार्क होते हुए कथा स्थल एमबी इंटर कॉलेज पर विश्राम किया। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक समितियों समेत व्यक्तिगत स्तर पर कलश यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। संयोजक हरीश कश्यप ने बताया कि कलश यात्रा समिति संयोजक प्रेमा पानू, नीतू गोस्वामी के नेतृत्व में संचालित कलश यात्रा में इंदु सेठी, नीलम जेठा, दीपिका मिश्र, सरोज अग्रवाल, डॉ। अनीता त्यागी, चंचल गंगवार, अनुराधा खंडेलवाल, कल्पना शंखधार व अन्य सैकड़ों महिलाएं शाि1मल रहीं।

राम नाम जप विदेशी बन गए वैष्णव

पहले दिन कथा व्यास ने गुरू नाम की महिमा' 'भावना व भक्ति' का महत्व बताया। कहा कि गुरु, शिष्य को अंधकारमय जीवन से मुक्त कर प्रकाश का मार्ग दिखाता है। बताया कि गुरु नरहरीदास कि कृपा से एक साधारण बालक तुलसीदास श्री राम चरित मानस के रचयिता बन गए। कहा, रामचरित मानस सभी धर्म ग्रंथों का सार, विश्व कल्याण की कुंजी है। राम चरित रूपी गंगा विश्व के प्रत्येक जन को जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त कराती है। कलियुग में राम नाम की महिमा को बताते हुए कहा कि राम नाम जपने से व्यक्ति भव सागर पार उतर जाता है। राम नाम रस में डूबकर हॉलीवुड फिल्म निर्माता स्टीफन स्पील वर्ग, एक्ट्रेस जूलिया राब‌र्ट्स, उद्योगपति फोर्ड वैष्णव बन गए।