1. बिना विरोध के चुने जाने वाले इकलौते राष्ट्रपति :

देश में इस समय नए राष्ट्रपति को लेकर चर्चा जारी है। अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह तो जुलाई में पता चल जाएगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारतीय इतिहास में एक राष्ट्रपति ऐसे भी हुए जिन्हें निर्विरोध चुना गया था। जी हां वो हैं नीलम संजीवा रेड्डी।

न कलाम,न राजेंद्र प्रसाद,सिर्फ ये हैं इकलौते राष्ट्रपति जो चुने गए निर्विरोध

1. पहले राष्ट्रपति :

आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद थे। वह अकेले राष्ट्रपति हैं जिन्हें दो बार चुना गया।

2. पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति :

साल 1969 में वी.वी. गिरी पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की ऑफिस में असमय मृत्यु होने के बाद वीवी गिरी को यह कार्य भार सौंपा गया।

3. कार्यकाल के दौरान मृत्यु :

भारतीय इतिहास में सिर्फ दो राष्ट्रपति ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु ऑफिस में हुई। पहले जाकिर हुसैन और दूसरे फखरुद्दीन अली अहमद।

न कलाम,न राजेंद्र प्रसाद,सिर्फ ये हैं इकलौते राष्ट्रपति जो चुने गए निर्विरोध

4. पहली महिला राष्ट्रपति :

भारत की इकलौती महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं। वह भारत की 12वीं राष्ट्रपति थीं।

5. चीफ जस्टिस, जो बने कार्यवाहक राष्ट्रपति :

मोहम्मद हिदायतुल्लाह भारत के ऐसे राष्ट्रपति हैं जो पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी रह चुके हैं। हालांकि वो कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।

न कलाम,न राजेंद्र प्रसाद,सिर्फ ये हैं इकलौते राष्ट्रपति जो चुने गए निर्विरोध

6. पहले सीएम, जो बने राष्ट्रपति :

नीलम संजीवा रेड्डी भारत के इकलौते राष्ट्रपति हैं जो किसी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। संजीवा रेड्डी आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

7. राष्ट्रपति जिन्हें मिला भारत रत्न :

अभी तक सिर्फ चार राष्ट्रपतियों को भारत रत्न मिला है। जिसमें एस. राधाकृष्णन, राजेंद्र प्रसाद, जाकिर हुसैन और एपीजे अब्दुल कलाम का नाम शामिल है।

8. लोकसभा स्पीकर, जो बने राष्ट्रपति :

लोकसभा स्पीकर जो बाद में भारत के राष्ट्रपति भी रहे। वो हैं नीलम संजीवा रेड्डी।

9. 7 राष्ट्रपति जो पॉलिटिक्स से जुड़े थे :

अभी तक भारत में 13 राष्ट्रपति हुए जिसमें से सात पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े थे।

न कलाम,न राजेंद्र प्रसाद,सिर्फ ये हैं इकलौते राष्ट्रपति जो चुने गए निर्विरोध

10. साइंटिस्ट जो बने राष्ट्रपति :

भारत के एकमात्र साइंटिस्ट राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk