-गाजे-बाजे और ढोल-ताशे सहित झांकियां होंगी आकर्षण

>RANCHI: रामनवमी के त्योहार के लिए चारों ओर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार को विशेष कार्यक्रम के साथ रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के साथ नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि का समापन भी हो जाएगा। लाल-पीले महावीरी झंडों से पूरा चौक-चौराहा सज चुका है।

झांकियों ने मन मोहा

रामनवमी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को श्रीरामनवमी श्रृंगार समिति के तत्वावधान में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई इलाकों से आकर्षक झांकियां निकाली गई। इनमें कार्ट सराय रोड, हरमू, रातू रोड इंद्रपुरी, मधुकम, मेकी रोड, कांके रोड, अपर बाजार समेत अन्य स्थान शामिल थे। झांकियां अपर बाजार स्थित महावीर चौक पहुंची जहां श्री महावीर मंडल रांची और श्री रामनवमी श्रृंगार समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार की देर रात तक मेन रोड में आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। आलम यह था कि देर रात तक मेन रोड में मेला सा नजारा रहा।

आज निकलेगी शोभायात्रा

श्री रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा ख्8 मार्च को निकलेगी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए कई जगहों पर स्वागत शिविर लगाए गए हैं। शोभायात्रा को लेकर विशेष जानकारी श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।

- श्री रामनवमी महोत्सव पर पूरी सिटी को सात जोन में बांटा गया।

- शोभायात्रा के संचालन के लिए ख्0 टोलियों का गठन किया गया है।

- मुख्य शोभायात्रा दोपहर क्.फ्0 बजे पंडरा बाजार से निकलेगी।

- शोभायात्रा पंडरा बाजार से निकलते हुए पिस्का मोड़, रातू रोड होते हुए महावीर चौक पहुंचेगी।

- अल्बर्ट एक्का चौक पर शोभायात्रा शाम ब्.फ्0 से भ्.फ्0 बजे तक पहुंचेगी।

- यात्रा में लगभग क्भ् से ख्0 लाख श्रद्धालु शामिल होंगे

- पारंपरिक हथियार, गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और ऊंचे महावीरी झंडों का होगा आकर्षण।

- सभी जगहों से आई शोभायात्रा तपोवन श्रीराम मंदिर पहुंचेंगी।