इंटरव्यू ऑफ द वीक

-रांची डीसी राय महिमापत रे की दैनिक जागरण आईनेक्स्ट से बातचीत

-कास्ट सर्टिफिकेट, नगर निगम चुनाव, लॉ एंड ऑर्डर, सरहुल व रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

ट्विटर पर भी शेयर करें परेशानी
डीरी राय महिमापत रे ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। इसलिए रांची जिला प्रशासन भी अब सोशल मीडिया पर एक्टिव होगा। हमारा डीसी का पर्सनल अकाउंट भी है और रांची जिले का ट्विटर अकाउंट भी है। जिले के लोगों को अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी है, तो वो इसे ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिले में जो अधिकारी हैं उनको भी अपडेट और एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है।

स्कूलों में कैंप लगाकर बनेगा सिर्टफि केट
डीसी ने बताया कि रांची में प्रमाण पत्र को लेकर जो समस्या है, उसे जल्द खत्म करने पर काम किया जा रहा है। प्रमाण पत्र की परेशानी को दूर करने के लिए जिले के स्कूलों में कैंप लगाया जाएगा। जहां छात्रों को जाति, आवासीय, इनकम या अन्य किसी भी तरह का प्रमाण पत्र बनाना है, तो वो अपने स्कूल में ही बना सकेंगे। अगर किसी को नौकरी के लिए प्रमाण पत्र बनाना है, तो वो पहले से ही प्रमाण पत्र बना कर रखे, जब जरूरत होगी उसे सिर्फ अपडेट कराना होगा। इसलिए स्कूलों में कैंप लगाकर सभी लोगों के हर तरह के प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लॉ एंड ऑर्डर के लिए होगा को-आर्डिनेशन
राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या दूर करने के लिए जरूरी है कि जिले के लोगों के साथ प्रशासन का बेहतर को-ऑर्डिनेशन हो। इसको लेकर समय-समय पर जिले के जो इंटीलेक्चुअल लोग हैं। शांति समिति के लोग हैं उनके साथ बैठक करके उनकी राय भी ली जाएगी। जिस किसी भी तरह की समस्या होगी, उसका समाधान आम लोगों के साथ मिलकर ि1कया जाएगा।

सेवा गारंटी अधिनियम का होगा पालन
डीसी ने बताया कि रांची जिले में समय पर काम पूरा करने की जिम्मेवारी हर अधिकारी और कर्मचारी की होगी। सेवा गारंटी अधिनियम का सही तरीके से पालन किया जाएगा। जो भी आवेदन आएंगे उसको तय समय के अंदर ही पूरा करना होगा। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी दोनो ही जिम्मेवार होंगे।

चुनाव व त्यौहार शांतिपूर्वक होंगे
अभी रांची नगर निगम का चुनाव हो रहा है। इसे बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन काम करेगा। इसके लिए अधिकारियों के साथ हर दिन समीक्षा बैठक की जा रही है। चुनाव के बीच में ही सरहुल और रामनवमी का त्यौहार भी है। इसको भी भाईचारे और शांति के साथ मनाने को लेकर जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। हर इलाके में शांति समिति की बैठक हो रही है। लोगों से सुझाव लिये जा रहे हैं।