चलता-फिरता क्लीनिक

डॉक्टर अकबर अली पिछले कई महीनों से रांची के अलग-अलग चौराहों पर जाकर अपना क्लीनिक खोल रहे हैं। हालांकि उनका यह क्लीनिक चलता-फिरता है। जहां वह आंखों का इलाज करते हैं। अकबर के पास सिर्फ एक छोटी सी अटैची और दूर और निकट दृष्टि दोष मापने की छोटी-छोटी मशीने हैं। किसी भी बड़े आई सेंटर में इलाज के लिए डॉक्टर न जाने कितनी मशीनों से जांच-पड़ताल करते हैं। लेकिन अकबर अली का तरीका काफी अलग है। यह अपनी छोटी मशीनों से ही मरीज को बता देते हैं कि उसकी आंखों में क्या दिक्कत है।

कैसे करते हैं इलाज

अकबर अली के इलाज का तरीका अलग है। उनके पास सिक्के की आकार में एक छोटा सा यंत्र है। जिस पर कुछ शब्द लिखें है, जो व्यक्ति को पढ़ना पड़ता है। यह यंत्र आगे-पीछे होता है। आगे-पीछे करते हुए आपको शब्द पढ़ने के लिए कहा जाता है। फिर अकबर अली आपको बता देते हैं कि आपकी आंखों में किस प्रतिशत में दृष्टि दोष है। इसके लिए वह बेहद मामूली 40 रुपये फीस लेते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk