RANCHI: रांची के इरबा की एक क्भ् वर्षीया लड़की को हरियाणा के पानीपत में बेचने का प्लान था। लेकिन जैसे ही लड़की को इसकी भनक मिली, उसने पड़ोसी युवक की मदद से अपने परिजनों को रांची फोन कर दिया। बताया कि उसे बहला-फुसला कर पानीपत के कीला में लाया गया है। जल्द यहां से ले जाएं। वरना ये जालिम उसे बेच डालेगा। इसकी सूचना एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को परिजनों ने दी। इसके बाद ओरमांझी थाने में पोस्अेड आरडी सिंह को पानीपत भेजा गया, जहां से पुलिस ने विक्टिम लड़की समेत किडनैपिंग के आरोपी रांची के ही नगड़ी निवासी अनवर को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाकर जेल भेज दिया गया। मामले में विक्टिम लड़की के पिता ने ओरमांझी थाने में अनवर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।

फोन पर लड़की को झांसे में लिया

बताया गया कि इरबा निवासी विक्टिम लड़की की दोस्ती नगड़ी के अनवर से रांग नंबर के जरिए फोन पर बातचीत के दौरान हो गई थी। अनवर उसे लगातार कॉल करने लगा। खुद को अनमैरिड बताया। इसके बाद कंटीन्यू फोन कर शादी का झांसा देने लगा। वह कई बार इरबा भी गया था। एक दिन वह लड़की को शादी का सब्जबाग दिखाकर भगा ले गया। लड़की दुकान जाने के बहाने घर से निकली थी। इसके बाद उसे ट्रेन में बिठाकर अनवर पानीपत के कीला में ले गया। लड़की वहां पहुंची, तो पता चला कि अनवर शादीशुदा है, उसका ससुराल डोरंडा में है। इस पर उसने अनवर का विरोध करना शुरू कर दिया। ऐसे में अनवर उसे हरियाणा में ही बेचने की जुगत लगाने लगा। उसने दो तीन दलालों से उसके सौदे को लेकर बातचीत भी कर ली थी। लेकिन, जैसे ही लड़की को बिकने की भनक लगी, उसने पड़ोसी विजय नामक युवक से मदद मांगी। युवक उसे एक एनजीओ के पास ले गया, जहां से उसने अपने परिजनों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।