भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान रांची में नहीं होंगे धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 16 मार्च से खेला जाएगा। अपने घर में होने वाले इस मैच को धोनी स्टेडियम में जाकर शायद नहीं देख पाएंगे। रांची के लोग भी धोनी को बहुत मिस करेंगे। रांची का स्टेडियम भारत में टेस्ट क्रिकेट का आयोजन करवाने वाला 26 स्टेडियम होगा। झारखंड क्रिकेट टीम के मैनेजर पीएन सिंह हमारी टीम को दिल्ली में 16 मार्च को विदर्भ के खिलाफ मैच खेलना है। हमारा विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम का पहुंचना लगभग तय है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला 17 मार्च को होना है। इसके चलते धोनी शायद ही रांची में उपस्थित हो पाएंगे।

धोनी ने किया था रांची क्रिकेट स्टेडियम का दौरा

धोनी ने अचानक ही रांची स्टेडियम का दौरा किया था। उन्होंने क्यूरेटर से मैच की पिच के बारे में जानकारी ली थी।  जब वह कोलकाता में थे तब क्यूरेटर तथा ग्राउंड स्टाफ से लगातार पिच की जानकारी ले रहे थे। धोनी चाहते हैं कि रांची में होने वाला पहला टेस्ट मैच यादगार बने। इसके लिए वह भरसक प्रयास कर रहे हैं। रांची स्टेडियम की शुरुआत के बाद से अभी तक यहां पर कुल 4 वनडे मैच हुए हैं। जिनमें से तीन मैच धोनी की अगुवाई में खेले गए हैं। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में धोनी ने 10 रन बनाये थे। चौका मार कर टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा धोनी ने यहां ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेला है। यहां खेले गए श्रीलंका के खिलाफ एक मात्र टी-20 में धोनी ने 9 रन बनाये थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk