-रांची नगर निगम ने प्रोजे1ट बिल्डिंग व सीएम आवास में लगाया कैंप

-एप डाउनलोड करने व इस्तेमाल की दी गई जानकारी

RANCHI (11 Dec): स्वच्छता एप डाउनलोड करो, सिटी को स्वच्छ करो। इस अपील के साथ रांची नगर निगम ने सोमवार को प्रोजेक्ट बिल्डिंग व मुख्यमंत्री आवास में कैंप लगाया, जहां नगर निगम के कर्मचारियों ने अफसरों व स्टाफ को स्वच्छता एप डाउनलोड कर शहर को स्वच्छ बनाने के तरीके बताए। दरअसल, 4 जनवरी से देश भर में स्वच्छता सर्वे शुरू हो रहा है। इसको लेकर रांची नगर निगम भी रेस हो गया है। जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड करने व शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अवेयर किया जा रहा है।

ऐसे काम करता है एप

गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने के बाद आप सिटी में गंदगी, कचरा, नाली की समस्या की फोटो डाल सकते हैं। इसके बाद फोटो संबंधित पदाधिकारी के पास चली जाएगी। अगर तय सीमा के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो वह फोटो अपने आप ही सीनियर अधिकारी को चली जाएगी। वहीं, टाइम पर अगर समस्या का समाधान हो जाता है, तो केस क्लोज हो जाएगा। आपको मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी जाएगी।