-रांची कॉलेज छात्र संघ के अकाउंट में फंसा 32 हजार का डेवलपमेंट फंड

-सेक्रेट्री ने पीजी एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट में ले लिया है एडमिशन, प्रिंसिपल बोले वो कॉलेज की स्टूडेंट नहीं रही

dayanand.roy@inext.co.in

RANCHI (25 Nov): इधर चुनाव की तैयारी, उधर फंड मिला ही नहीं। जी हां, एक ओर जहां रांची यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव ख्0क्7-क्8 की तैयारी तेज हो गई है। वहीं, दूसरी ओर रांची कॉलेज छात्र संघ को स्टूडेंट्स के डेवलपमेंट के लिए वित्तीय वर्ष ख्0क्म्-क्7 में मिले फंड का भुगतान ही नहीं हो पाया है। करीब फ्ख्,000 का फंड रांची कॉलेज छात्र संघ के नाम से खुले अकाउंट में पड़ा है। दो दिन पहले जब रांची कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष फंड के लिए गए तो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ यूसी मेहता ने कहा कि चूंकि छात्र संघ चुनाव जीतकर सचिव बनी छात्रा मीनू अब कॉलेज की छात्रा ही नहीं रही, इसलिए फंड की निकासी नहीं हो सकती है। क्योंकि इस अकाउंट को कॉलेज प्रिंसिपल और सचिव ही मिलकर ऑपरेट करते हैं। इस पर रांची कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष संतोष उरांव का कहना है कि एक तो खाता देर से खुला, वहीं जब छात्र हित में राशि खर्च करने के लिए फंड की निकासी के लिए गया, तो मना कर दिया गया। कहा कि यह नियम विरुद्ध होगा। क्योंकि सेक्रेटरी पीजी एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिशन ले चुकी हैं।

क्यों फंसा डेवलपमेंट फंड

इधर, रांची कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ यूसी मेहता ने बताया कि डेवलपमेंट फंड में रांची कॉलेज की ओर से फ्0-फ्ख् हजार रुपए की राशि दी गई है। लिंग्दोह समिति की सिफारिशों के अनुसार, इस अकाउंट को कॉलेज के प्रिंसिपल और छात्र संघ चुनाव जीतकर सचिव बननेवाला ही ऑपरेट करता है। चूंकि जो सचिव थी उसने अब पीजी एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिशन ले चुकी हैं, इसलिए इस फंड की निकासी ऑडिट के नियमों के विरुद्ध होगी। निकासी के लिए रांची यूनिवर्सिटी से परमिशन लेना होगा। परमिशन मिला तो फंड चुनाव जीतकर आए पदाधिकारियों को दे दिया जाएगा।

वर्जन

कॉलेज का प्रिंसिपल और छात्र संघ चुनाव जीतकर सचिव बननेवाला ही अकाउंट ऑपरेट करता है। अब जो सचिव थी उसने पीजी एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट ज्वाइन कर ली हैं, इसलिए इस फंड की निकासी ऑडिट के नियमों के विरुद्ध होगी। निकासी के लिए रांची यूनिवर्सिटी से परमिशन लेनी होगी।

-डाॅ यूसी मेहता, प्रिंसिपल, रांची कॉलेज

.बॉक्स ग्रुप

पीजी योगा में एडमिशन के बाद होगा चुनाव

रांची यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया पीजी इन योगा कोर्स में एडमिशन के बाद ही शुरू होगी। इस कोर्स में एडमिशन खत्म हो जाने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी डीन स्टूडेंट वेलफेयर नहीं हैं। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ योगा में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार तक इसमें नामांकन की प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जायेगी इसके बाद छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। किसी भी हालत में ख्ख् दिसंबर तक जीते गये पदधारियों को पदभार ग्रहण करा दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी इसी लिहाज से तैयारियों में जुटी हुई है।

चुने जाएंगे 90 प्रतिनिधि

छात्र संघ चुनाव में क्7 कॉलेज और एक पीजी विभाग मिलाकर कुल 90 स्टूडेंट प्रतिनिधि चुने जायेंगे। ये 90 प्रतिनिधि अप्रत्यक्ष चुनाव के जरिये पांच पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। प्रतिनिधियों का चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और उपसचिव के पदों के लिए होगा। बीते वर्ष 9 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव हुआ था। चुनाव में एबीवीपी और आजसू ने अप्रत्यक्ष चुनाव के जरिये सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।