RANCHI: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर एंड कॉमर्स इंडस्ट्री(एफजेसीसीआई) की ख्0क्म्-क्7 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को कर दिया गया। अध्यक्ष विनय अग्रवाल बने, जबकि महासचिव रंजीत गाड़ोदिया बनाए गए। वहीं, उपाध्यक्ष तुलसी पटेल और कुणाल आजमानी के अलावा सह सचिव की जिम्मेदारी आनंद गोयल व राहुल मारू को दी गई है।

पहली बार महिला कोषाध्यक्ष

चैंबर के इतिहास में पहली बार किसी महिला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोनी मेहता को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। चेंबर की कार्यकारिणी का गठन पूरा कर दिया गया। विपक्षी टीम के सदस्यों को कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर ही शामिल किया गया है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को जिम्ममेवारी

क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें आलोक चौधरी को कोल्हान व अशोक जैन को नॉर्थ छोटानागपुर डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है, प्रदीप कुमार को पलामू, पदम कुमार साबू को साउथ छोटानागपुर व प्रदीप बाजला को संथाल परगना डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है।

अब कमिटी अध्यक्ष की तैयारी

नई कार्यकारिणी ने कार्य संभाल लिया है। नए अध्यक्ष ने सभी को जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं। इसके बाद अब सब कमिटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बांटी जाएंगी। उसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यकारिणी के गठन से पहले चैंबर भवन में बैठक भी हुई। इसमें मुख्य रूप से चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया, विष्णु बुधिया, काशी प्रसाद कनोई, आरडी सिंह, प्रदीप जैन, अश्रि्वनी राजगढि़या, राम बांगड़, राहुल साबू, पूजा ढाढा, वरुण जालान, मनीष सर्राफ मौजूद थे।