रणवीर और आलिया का नया अवतार

अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया ने अपने- अपने ट्विटर अकाउन्ट से शनिवार को 'गली बॉय' में अपना फर्ट लुक अपने फैन्स के लिए जारी कर दिया है। दोनों स्टार्स ने 2 मिनट के अंतर पर लुक जारी किया। आलिया ने 2:06 मिनट पर ट्विट किया तो रणवीर सिंह ने 2:09 पर ट्विट किया। रणवीर ने अपने बालों को कटवा कर काफी छोटा कर लिया है तो वही आलिया भी एक नए अंदाज में नजर आईं।  

14 फरवरी को रिलीज होगी आल‍ि‍या रणवीर की फ‍िल्‍म 'गली बॉय',ऐसे सामने आया फर्स्‍ट लुक

इंडिया में शुरु हो गई इंडियन सुपर लीग, रनबीर कपूर ने खरीदी फुटबॉल टीम

पहली बार आलिया के साथ आएंगे नजर

अगले साल वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होने जा रही फिल्म गली बॉय में रणवीर और आलिया अपने अभी तक के लुक्स से काफी डिफरेंट नजर आ रहे हैं। बता दें की रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस फिल्म में पहली बार एक साथ दिखेगें। रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी काम कर चुके हैं। इस बार फिर साथ काम करेगें। जोया का मानना है की फिल्म में बड़े स्टार्स होने की बजाय वो फिल्म की कहानी पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

14 फरवरी को रिलीज होगी आल‍ि‍या रणवीर की फ‍िल्‍म 'गली बॉय',ऐसे सामने आया फर्स्‍ट लुक

स्टार फैमिली : बचपन में परिवार के साथ बॉलीवुड सितारे

फिल्म की कहानी

जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह मुंबई की झुग्गी झोपडि़यों में रहने वाले एक युवा का किरदार निभा रहे हैं। झुग्गी में रहने वाले रणवीर को फिल्म में बडा़ रैपर बनने की ख्वाहिश है। फिल्म में रैप ही झुग्गी वाले रणवीर का पैशन होता है। इस कहानी में एक झुग्गी का लड़का रैपर कैसे बनता है  इसकी जर्नी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।

ऑटो एक्सपो 2018 में बॉलीवुड का जलवा, इस अंदाज में दिखे शाहरुख, सोनाक्षी-अक्षय भी पीछे नहीं

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk