1. पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदार हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। ये फिल्म का नेगेटिव किरदार है। फिल्म ने विवादों के बावजूद अब तक 155 करोड़ की कमाई का आंकडा पार कर दिया है।

पद्मावत में रणवीर सिंह बने विलेन तो ये एक्टर भी नहीं हैं पीछे

2. बाजीगर व डर में विलेन बने शाहरुख खान

शाहरुख खान को उनके फैंस ने इससे पहले कभी विलेन बनते नहीं देखा था। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर में उन्होंने पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया था। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म डर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में शाहरुख का खुद पर किया गया ये एक्पेरीमेंट सफल हुआ। उस जमाने में फिल्म ने बॉक्सा ऑफिस पर 10.75 करोड़ का आंकडा़ पार कर दिया था। इसके बाद शाहरुख बाजीगर में भी नेगेटिव रोल में नजर आए थे। यह फिल्म  भी कामयाब रही थी।

पद्मावत में रणवीर सिंह बने विलेन तो ये एक्टर भी नहीं हैं पीछे

3. अग्निपथ का कांचा चीना बने संजय दत्त

अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ की रीमेक में विलेन बने संजय दत्त की एक्टिंग वाकई सराहनीय है। फिल्म में कांचा चीना के रोल में उन्होंने अपने अभिनय से जान डाल दी। रितिक रोशन फिल्म में हीरो हैं। इस फिल्म ने 115 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पद्मावत में रणवीर सिंह बने विलेन तो ये एक्टर भी नहीं हैं पीछे

4. धूम-3 में आमिर खान के नेगेटिव रोल की धूम

आमिर खान की फिल्म धूम 3 में उनके निगेटिव किरदार ने तो सच मे धूम मचा दी थी। फिल्म में आमिर का डबल रोल है। बैंक रॉबरी सीन है जो लोगों को बहुत दिलचस्प लगा। 2013 में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज फिल्म  ने 284.27 करोड़ का कारोबार किया।

पद्मावत में रणवीर सिंह बने विलेन तो ये एक्टर भी नहीं हैं पीछे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk