-शाहगंज स्थित होटल रामगंगा में महिला के साथ हुई थी घटना

-न्यायालय के आदेश पर दो महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

-चंदौली का रहने वाला है आरोपी चाचा

ALLAHABAD: रिश्तों को तार-तार करते हुए एक चाचा ने इलाहाबाद में ब्याही अपनी भतीजी की इज्जत लूट ली। होटल में मिलने के बहाने बुलाकर रेप का प्रयास किया। पीडि़त महिला ने आरोपी चाचा पर रेप का आरोप लगाते हुए शाहगंज थाने में घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मजबूरी में महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर दो महीने बाद शाहगंज थाना पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इलाहाबाद में है ससुराल

सिविल लाइंस एरिया में रहने वाली एक महिला का मायका चंदौली जिले में है। इलाहाबाद वह अपने पति के साथ रहती है, जो रेलवे में कर्मचारी हैं। महिला ने पुलिस को बताया रिश्ते में लगने वाले चाचा चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र के लालपुर महुआरी निवासी रितुराज पांडेय से उसकी अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। हालचाल लेने के लिए वे मोबाइल पर फोन करते थे। 24 सितंबर को चाचा ने मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि मैने शादी कर ली है, तुम्हारी चाची को लेकर इलाहाबाद आया हूं। शाहगंज थाना के लीडर रोड स्थित होटल रामगंगा में हूं। यहीं आ जाओ और अपने चाची से मिल लो।

दरवाजा बंद कर लूट ली इज्जत

महिला ने पुलिस को बताया कि वह चाचा की नीयत भांप नहीं सकी और उसकी पत्नी से मिलने के लिए होटल रामगंगा पहुंच गई। वह कमरे में पहुंची तो चाचा ने अचानक कमरा बंद कर लिया और उसके इज्जत पर हमला कर दिया। विरोध के बाद भी वह उसकी इज्जत से खेलने में कामयाब हो गया। किसी को कुछ भी बताने पर देख लेने और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन, रिश्तेदारी का मामला बताकर पुलिस ने इसे टाल दिया। चाचा के खिलाफ कार्रवाई का कोई रास्ता न सूझने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर दो महीने बाद ही सही पुलिस ने चंदौली के रहने वाले रितुराज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।