- मेहंदी लगाने के बहाने किशोरी को कार में बैठाया था आरोपियों ने

- एक आरोपी बागपत व बाकी के तीन साथी गौतमबुद्ध नगर निवासी

HRIDWAR (JNN) : बागपत की दलित किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हरकी पैड़ी के पास किशोरी बदहवास पुलिस को घूमती मिली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार हो गए। एक आरोपी बागपत व बाकी तीन गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेहंदी के बहाने ले गए थे

नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बागपत में मेंहदी लगाने का काम करने वाली किशोरी को कुलदीप पुत्र सुरेश निवासी ग्राम जिलाना टिगरी थाना ¨सघवाला बागपत यूपी मिला। उसने उसे बताया कि उसके घर में शादी है उसे घर जाकर मेहंदी लगानी है। सोमवार को तीन बजे वह उसके साथ कार में गयी। रास्ते में उसने बताया कि उसके तीन और दोस्त शादी में जाएंगे। उन तीनों को भी उसने कार में बैठा दिया। रास्ते में उन्होंने उसे कोल्ड ¨ड्रक पिलायी। जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। बाद में उन्होंने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। बाद में उसे कार से उतार दिया गया।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

इंस्पेक्टर कोतवाली महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी हरकी पैड़ी पर बदहवास घूमती मिली। उससे कोतवाली लाकर जानकारी ली गयी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुलदीप गौतमबुद्ध नगर में नौकरी कर रहा था। जहां उसकी दोस्ती सोनू रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, बुंदू पुत्र सुभाष कुमार, शिब्बू पुत्र सत्य प्रकाश निवासीगण ग्राम घाडी वदेरा दादरी गौतमबुद्ध नगर से हुई। यह तीन लोग उसके साथ कार में सवार हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है। पुलिस ने दो आरोपियों कुलदीप व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी दो फरार हो गए। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।