-10 साल के स्टूडेंट से अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

VARANASI : जंसा के देईपुर गांव में क्0 साल के मासूम संग गुरुवार की रात एक युवक के अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा फ्77 व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फुसलाकर ले गया साथ

पीडि़त मासूम क्लास फोर का स्टूडेंट है। गुरुवार की रात अवनीश कुमार पटेल उर्फ तेजू पटेल निवासी सुसुवाही उसे बहला फुसलाकर एक प्राइमरी पाठशाला के पीछे खेत में ले गया और वहां उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्चे ने शोर मचाया तो उसे चुप रहने की धमकी दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। बाद में होश में आने पर पीडि़त स्टूडेंट ने परिवार को सारी बात बताई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।