-थर्सडे दोपहर में घर पर अचानक बिगड़ी हालत

-डॉक्टर नहीं समझ पाए हालत बिगड़ने की वजह

बदायूं : सिविल लाइंस क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता की हालत थर्सडे को अचानक बिगड़ गई। महिला पुलिस ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बरेली रेफर किया गया। डॉक्टर उसकी बीमारी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पीडि़ता की हालत बिगड़ने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

अचानक खराब हुई तबीयत

एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे, जहां पीडि़ता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। 28 जून को मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पीडि़ता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोर्ट में बयान से लेकर पूरी प्रक्रिया के दौरान उसे अस्पताल में ही रखा गया। अस्पताल से ही पीडि़ता को घटनास्थल पर ले जाया गया। वेडनसडे को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ। ओमवती ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। थर्सडे दोपहर पीडि़ता की हालत फिर बिगड़ गई। इसकी सूचना पर महिला पुलिस पीडि़ता के घर पहुंची और उसको लाकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

वर्जन

पीडि़ता के शरीर में कोई इंफेक्शन या सेप्टिक जैसी बात नहीं थी। डिस्चार्ज करते वक्त वह पूरी तरह स्वस्थ थी। ऐसे में उसकी हालत क्यों बिगड़ी है, इसके बारे में जांच होगी तभी पता चलेगा। कभी-कभी खाना न खाने की वजह से भी हालत बिगड़ जाती है।

- डॉ। हाकिम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला महिला अस्पताल

वर्जन

पीडि़ता की हालत बिगड़ने पर उसे देखा गया तो वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। उसके शरीर में कोई इंफेक्शन नहीं है। डॉक्टरी अनुभव के अनुसार इतना कह सकते हैं कि या तो पीडि़ता ने दो या तीन दिन से खाना नहीं खाया या फिर खाली पेट कोई हाई पावर की दवा खाली है। उसकी जो हालत है वह इन्हीं कारणों से बिगड़ सकती है।

- डा। दिनेश यादव, जिला महिला अस्पताल

----------

पीडि़ता ने बताया कि दोपहर के वक्त उसने खाली पेट दवाई खा ली थी, इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। डाक्टरों से बात की गई है उसकी हालत में पूरी तरह सुधार है। पीडि़ता की देखभाल के लिए उसके परिजनों के अलावा महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है।

- राजेंद्र सिंह धामा, सीओ सिटी