GORAKHPUR:

नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रधान पुत्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त की शिकायत पर बुधवार की रात कैंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। गुरूवार सुबह दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा इलाके की रहने वाली महिला का आरोप है कि प्रधान पुत्र मोहन उसके पति और ससुर के पास आता था। जान पहचान होने पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये मांगने लगे। 20 हजार रुपए उसने प्रधान पुत्र को दे दिए। शेष रुपए अपने पास से लगाने की बात कह अपने प्रभाव लेकर मोहन चार साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। 17 मार्च की शाम को रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल अंबर में ले आया। रजिस्टर के विवरण में पत्‍‌नी के रूप में उसका नाम दर्ज किया। महिला का आरोप है कि होटल में उसके साथ मोहन ने दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल से उसने वीडियो भी बनाया। घटना के बाद आरोपित महिला को छोड़कर चला गया। बुधवार शाम थाने पहुंची पीडि़त ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि पीडि़त और आरोपित शादीशुदा है।