हाथ-पैर फूल गए
जी हां उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली शाहीन इरशाद खान मुंबई में रहती हैं। उन्हें दो बेटियां हैं। इसके साथ ही हाल ही में उन्होंने मुंबई के सायन अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि इन बच्चों को देखते ही डॉक्टर नर्स सभी के हाथ-पैर फूल गए। ये बच्चे आम बच्चों जैसे नहीं है। इनके उसके 2 सिर, 3 हाथ, 2 पैर और 1 दिल है। इस बात की जानकारी होने पर परिजन भी चौक गए। वे भी कुछ नहीं समझ पा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने आज तक ऐसे जुडवा बच्चे कभी नहीं देखे हैं। जिनके शरीर के महत्वपूर्ण अंग एक ही हों। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामले कम ही देखने को मिलते हैं।

मुंबई में हुआ 2 सिर,3 हाथ,2 पैर और 1 दिल वाले अनूठे जुडवा बच्‍चों का जन्‍म

एग टूट जाने पर

वहीं बाल चिकित्सक (सर्जरी विभाग) के विभागाध्यक्ष डॉ. पारस कोठारी का कहना है कि इरशाद ने सियामिस बच्चे को जन्म दिया। ऐसे केस उन स्िथितियों में आते हैं जब एक फर्टिलाइज्ड एग टूटकर दो हिस्सों में बंट जाता है। इसके बाद इससे एक बच्चे का जन्म दो जुड़वा बच्चों जैसा होता है। हालांकि यह सामान्य रूप से जुड़वा नहीं होते हैं। हालांकि यह नवजात पूरी तरह से सामान्य और इसका वजन 4.5 किलोग्राम है। इसकी जांच चल रही है। इसलिए इसे कुछ दिन डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान इनको भविष्य में अलग करने की प्रक्रिया को तलाशा जा रहा है। इसके साथ ही उनका कहना है कि ऐसे बच्चे करीब 4 लाख बच्चों में एक होते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk