DEHRADUN: राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त मास्टर अर्जुन सिंह ने गुरुवार को राज्यपाल डा। केके पॉल व सीएम हरीश रावत से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान मास्टर अर्जुन सिंह का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अर्जुन द्वारा दिखाया गया साहस प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्यपाल राज्य बाल कल्याण परिषद के पदेन अध्यक्ष भी हैं। वहीं परिषद के उपाध्यक्ष डा। आईएस पाल ने बताया कि राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद अर्जुन की आगे की शिक्षा के लिए सहायता करेगी। वहीं बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मास्टर अर्जुन ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने अर्जुन की मां विक्रमा देवी व उनके अध्यापक प्रदीप टम्टा को भी सम्मानित किया। कहा, कि अर्जुन ने अपने परिवार के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डा.आईएस पाल, डा.कुसुमरानी नैथानी, मधुबेरी, वीके डोभाल, कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, कुसुम कोठारी व पूनम पंवार उपस्थित थे।

::बॉक्स::

क्म् जुलाई ख्0क्ब् की घटना

टिहरी गढ़वाल के ग्राम मालगांव बडियार के अर्जुन सिंह ने क्म् जुलाई ख्0क्ब् को अपनी मां को बाघ से बचाने के लिए बड़ी वीरता से सामना किया था। इस पर उन्हें उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की संस्तुति पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के तहत ब्0 हजार रूपए धनराशि का चैक, ख्0 हजार रूपए धनराशि की एफडी, एक मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। अर्जुन जीआईसी, मदकुड़ीसैण के क्ख्वीं कक्षा(बायोलोजी) के छात्र हैं।

फोटो इन में है