- अधिक कर्ज होने के कारण किसी से विवाद की आशंका

PATNA CITY: क्रिमिनल्स ने रेडिमेड क्लॉथ शॉप के मालिक सुधीर कुमार को गोली मार दी। मंगलवार की मॉर्निंग अगमकुआं थाना के कुम्हरार एरिया में इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दो की संख्या में क्रिमिनल्स बाइक पर आए थे। सुधीर अपने बेटे को स्कूल छोड़ कर घर लौट रहे थे। क्रिमिनल्स ने उनके पेट में एक गोली मारी है। घायल अवस्था में ट्रीटमेंट के लिए सुधीर को प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया। अगमकुआं थाना के एसएचओ ने बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर है। इस वजह से बयान दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि सूत्रों की मानें तो सुधीर की कुम्हरार में ही रेडिमेड क्लॉथ की शॉप है, बिजनेस में नुकसान होने के कारण उसने काफी कर्ज ले रखा है। कर्ज के रुपए वापस नहीं कर पाने के कारण किसी से उसका विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को इंवेस्टिगेट कर रही है।