ये सेल्फी है खतरनाक

जर्मनी में रहने वाली एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा हुआ और सेल्फी की खुशी भयानक सपने में तब्दील हो गई। दरअसल, हुआ यूं कि एक जर्मन महिला जब अपने घर पर सेल्फी ले रही थी। तभी एक गुमनाम शख्स उसके पीछे दिख रहा था। महिला को समझ नहीं आया कि ऐसा क्या हुआ। तस्वीर देखते ही वह बुरी तरह डर गई। महिला को पहले लगा कि यह कोई भ्रम है क्योंकि पीछे मुड़ने पर उसे कोई नजर नहीं आया। लेकिन जब दोबारा वह सेल्फी लेने लगी तो उसे भूत फिर दिखाई देने लगा।

Selfie के शौकीनों के रोंगटे खड़े कर देंगी ये खतरनाक तस्वीरें

कहां से आया था वो

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि उसके साथ ऐसा होगा। उसने पहले खबरों में भूत-प्रेत की बातें सुनी और पढ़ी थीं लेकिन उसे अपनी सेल्फी में ही नजर आ गया। उसकी फोटो में उसके पीछे एक शख्स की परछाई नजर आ रही थी। लेकिन जब महिला ने पीछे मुडक़र देखा तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद लडक़ी ने फिर से सेल्फी लेना शुरू किया। अब फोटो में वो परछाई पहले से भी ज्यादा करीब थी। इसके बाद लडक़ी ने अपने मोबाइल से पूरे घर की तस्वीरें लेनी शुरू की लेकिन कहीं भी कोई भी नजर नहीं आया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk