ऐसी है ये मोगली
रुडयार्ड किपलिंग के मोगली की तरह एक असली मोगली भी है। आपको ये भी जानकर ताज्जुब होगा ये रियल मोगली लड़का नहीं, बल्कि लड़की है। इस मोगली गर्ल ने अपनी जिंदगी के 10 साल अफ्रीका के घने जंगलों में बिताए। उस घने जंगल में जहां उसके चारों ओर सिर्फ जंगली और खूंखार जानवर थे। इस बच्ची का नाम था टिप्पी। इसी टिप्पी को लोग बतौर मोगली जानते थे।

पढ़ें इसे भी : नन्हे से बच्चे और कुत्ते की इस दोस्ती पर आप भी हो जाएंगे फिदा, तस्वीरें हुईं वायरल

अफ्रीका के घने जंगलों में पली-बढ़ी है ये रियल लाइफ मोगली

ऐसे कटे ये 10 साल
अफ्रीका के घने जंगल में टिप्पी तेंदुओं और चीतों के साथ खेलती। हाथी के साथ उसकी पीठ पर चढ़कर मस्ती करती। सांप के साथ छेड़ करती। गिलहरियों और पक्षियों से बातें करती। इसी तरह से टिप्पी के इस घने जंगल में 10 साल कट गए। इसके बारे में जो भी सुनता वो यही कहता कि इस नन्ही सी बच्ची को ऐसे खूंखार जानवरों के बीच में डर भी नहीं लगता है।

पढ़ें इसे भी : क्या आप जानते हैं भारत की दो असली मोगली बहनों को, जिनको पाला था भेड़ियों ने

अफ्रीका के घने जंगलों में पली-बढ़ी है ये रियल लाइफ मोगली

इनकी बेटी है ये मोगली
आपको बता दें कि टिप्पी फ्रेंच फोटोग्राफर्स सिल्वी रॉबर्ट और एलन डेग्रे की बेटी है। इसने अपनी जिंदगी के शुरुआती 10 साल अफ्रीका में बिताए हैं। 10 साल जानवरों के बीच रहने के बाद इस बच्ची के मां-बाप ने इसके जीवन को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब फिलहाल बताते हैं कि टिप्पी बड़ी हो गई है। अब उसकी किताब रिलीज हुई है। इस किताब का नाम है 'टिप्पी : माई बुक ऑफ अफ्रीका'। इस बुक में वो बाकायदा आपको अपने जानवर दोस्तों और भाई हाथी के साथ अलग-अलग अंदाज में नजर आएगी।  

पढ़ें इसे भी : चाकू-चापड़ से बाल काटता है ये नाई, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अफ्रीका के घने जंगलों में पली-बढ़ी है ये रियल लाइफ मोगली
रिलीज हुई बुक
इस बुक में बताया गया है कि टिप्पी नामीबिया में पैदा हुई थी। टिप्पी तब तक जंगल में रहकर पली बढ़ी जब तक की उसके माता-पिता अफ्रीका में रहने के लिए नहीं आ गए। बताया ये भी गया है कि इससे पहले उन्होंने बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के कई जगहों पर वक्त काटा।    

अफ्रीका के घने जंगलों में पली-बढ़ी है ये रियल लाइफ मोगली

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk