छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : बिष्टुपुर, साकची, गोलमुरी, टेल्को आदि इलाकों में 50 से अधिक फ़ूड वैन चलंत रेस्टोरेंट संचालित हैं। अन्य शहरों की तर्ज पर जमशेदपुर में भी इन चलंत दूकानों को नगर निकाय से परमिशन लेना होगा साथ मासिक शुल्क देनी होगी, लगभग सभी फ़ूड वैन बिना किसी अनुमति और परमिशन के चल रहे हैं।

क्या है मामला

फूड वैन संचालित करने वाले व्यवसायी कौन हैं, कहाँ के रहने वाले हैं और किसकी अनुमति से खाद्य पदाथरें की चलंत दुकान चला रहे हैं, इसकी जानकारी और निकाय के पास उपलब्ध नहीं है इसके लिए उड़नदस्ता को निर्देश दिया गया है कि शहर के कई इलाको में चलने वाले इन फ़ूड वैन के सारे आंकड़े एकत्र कर परमिशन हेतु नोटिस जारी करें।

रजिस्ट्रेशन चार्ज पांच हजार रुपए

उल्लेखनीय है कि फास्ट फ़ूड, चाट, सोडा आदि खाद्य वस्तुओं को बेचने वाली उक्त चलंत फ़ूड वैन शहर के कई पॉश इलाकों में शाम को दिखाई देती हैं। भोजन का सीधा सम्बन्ध नागरिकों के स्वास्थ्य से है अत: इनके लिए निकाय से परमिशन लेना विधिक रूप से अनिवार्य किया गया है। लाइसेंस हेतु एक निबंधन शुल्क के रूप में 5000 तथा मासिक रूप से 2000 रूपये शुल्क निकाय में जमा करवाना होगा।