-100 रुपए में हो रहा रजिस्ट्रेशन चार्ज, अधिक वालों को लेना होगा लाइसेंस

-फूड आफिसर जारी कर रहे लाइसेंस, निगम करेगा केवल निगरानी

>ranchi@inext.co.in

RANCHI (21 Aug): राजधानी में मटन का सालाना क्ख् लाख का कारोबार करने वालो को लाइसेंस लेना जरूरी नहीं है। ऐसे कारोबारी निगम में क्00 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही इन्हें एनओसी लेने की भी जरूरत नहीं होगी। वहीं क्ख् लाख से अधिक का कारोबार करने वालों को लाइसेंस लेने के लिए दो हजार रुपए चुकाने होंगे। हालांकि, रांची नगर निगम में अबतक क्ख् लाख से अधिक का कारोबार करने वाले किसी भी विक्रेता ने आवेदन नहीं दिया है।

सिगरेट-तंबाकू दुकानों से ख्000 वसूली

रांची नगर निगम की हेल्थ आफिसर डॉ। किरण ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर देने का काम फूड आफिसर कर रहे हैं। ऐसे में निगम का काम केवल निगरानी का होगा। इसमें दुकानों में व्यवस्था देखी जाएगी कि मटन दुकानों में हाइजीन का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं। इसके बाद उल्लंघन करने वालों से इंफोर्समेंट टीम जुर्माना वसूलेगी। वहीं रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को सिगरेट और तंबाकू बेचने वालों पर जुर्माना लगाया। जिसमें अलग-अलग दुकानों से ख्000 रुपए की वसूली की गई।