RANCHI: कई महीनों से सुस्त पड़ी जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री मंगलवार से रफ्तार पकड़ने वाली है। सरकार ने एक रुपए में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री करने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत मंगलवार होने वाली है। रांची रजिस्ट्री ऑफिस में इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। झारखंड में महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने और उनके हकों में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने अचल संपत्ति पर स्टाम्प ड्यूटी व निबंधन शुल्क लगभग खत्म कर दिया है। अब मात्र एक रुपया चार्ज लगेगा।

टोकन चार्ज सिर्फ एक रुपया

सरकार के इस निर्णय का फ ायदा यह होगा कि अब अगर कोई जमीन महिला के नाम खरीदी जाए तो उसकी रजिस्ट्री के लिए केवल एक रुपया टोकन शुल्क लिया जाएगा। इसके पहले तक रजिस्ट्री फीस इतनी अधिक होती थी कि बहुत सारे लोगों ने जमीन व फ्लैट लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई है। लेकिन, अब ये लोग भी रजिस्ट्री कराएंगे।

कितना लगता था शुल्क

झारखंड में फि लहाल जमीन की रजिस्ट्री के समय चार प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देनी होती है। साथ ही तीन फ सदी रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होता है। लेकिन, नए नियम के तहत महिलाओं के नाम वाली संपत्ति में यह चार्ज सिर्फ एक रुपया रह जाएगा।

महिलाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी

झारखंड उन राज्यों में शुमार है, जहां जमीन-जायदाद की खरीद-फ रोख्त में महिलाओं को हिस्सेदार नहीं बनाया जाता है। आदिवासी इलाकों में तो हालात और बुरे हैं, यहां महिलाओं के नाम पर कोई भी प्रॉपर्टी नहीं होती है। इस कारण आए दिन उनको परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है, जिससे लोग महिलाओं को तवज्जो दें।

सरकार को होगा राजस्व नुकसान

सरकार की इस घोषणा के बाद से भारी घाटा होगा, इससे राजस्व में कमी आएगी। राज्य सरकार को जमीन निबंधन से सालाना क्भ्0-ख्00 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है। अब इस फैसले के बाद इसमें करीब भ्0 फ सदी गिरावट का अनुमान है।

वर्जन

रांची में मंगलवार से एक रुपया में रजिस्ट्री करने का काम हमलोग शुरू कर रहे हैं। सोमवार को देर से हमलोगों के पास विभाग का लेटर आया, इसलिए नहीं कर पाए, मंगलवार से शुरू कर रहे हैं। हमलोगों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।

-राहुल कुमार चौबे, सब रजिस्ट्रार, रांची