- शासन ने रिजेक्ट कर दिया स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट

- गाइड लाइन के अनुसार प्रोजेक्ट लेकर आने के निर्देश

- अब फरवरी में प्रस्तुत करेगा किया जाएगा नया प्रोजेक्ट

Meerut। मेरठ स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट एक बार फिर से खतरे में पड़ गया है। क्योंकि शासन ने मेरठ स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया है। शासन ने नगर निगम व कंसल्टेंट कंपनी को गाइड लाइन के अनुसार प्रोजेक्ट लाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को स्मार्ट सिटी को लेकर शासन ने लखनऊ में बैठक थी। जिसमें नगर निगम के नोडल अधिकारी और कंसल्टेंट कंपनी के हेड लखनऊ गए थे।

फरवरी में होगा प्रजेंटेशन

अब फरवरी में नगर निगम को मेरठ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देना होगा। हालांकि अभी शासन ने तारीख तय नहीं की है कि किस दिन प्रजेंटेशन देना है।

आधी-अधूरी थी तैयारी

ये पहली बार नहीं है कि मेरठ को स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देना था। इससे पहले भी नगर निगम ने छह माह पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन दिया था। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी आधी अधूरी तैयारी कर स्मार्ट सिटी की बैठक में पहुंच गए। यही कारण है कि शासन ने प्रोजेक्ट को रिजेक्ट करते हुए गाइड लाइन के अनुसार प्रोजेक्ट बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।

वर्जन

शासन ने प्रजेंटेशन देखा है लेकिन उस प्रोजेक्ट में थोड़ी कमी शासन ने बताई है। साथ ही गाइड लाइन के अनुसार प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अब फरवरी में प्रजेंटेशन होगा। हालांकि अभी शासन ने कोई तारीख निश्चित नहीं की है। शासन के निर्देश अनुसार जो कमी है उसको पूरा कर प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा।

-मोईनुद्दीन नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी