आई इंपैक्ट

लेखपाल से सर्वे कराकर राहत से वंचित बाढ़ पीडि़तों को मिलेगा लाभ

आईनेक्स्ट की खबर पर प्रशासन ने लिया इनीसिएटिव

ALLAHABAD: बाढ़ पीडि़त होने के बाद भी बाढ़ राहत सामग्री पाने से वंचित लोगों के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें भी राहत सामग्री मिलेगी। लेकिन इसके लिए भी लेखपाल की रिपोर्ट को ही माना जाएगा। लेखपालों को बाढ़ प्रभावित एरिया का भ्रमण कर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। जिसके आधार पर राहत सामग्री का वितरण शुरू हो गया है।

सैकड़ों का नहीं था लिस्ट में नाम

नवंबर के लास्ट वीक से डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले दिनों आयी बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दिए जाने का काम शुरू किया। बाढ़ पीडि़तों को तहसील में बुलाया गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग तहसीलों में पहुंच गए। लेकिन राहत सामग्री केवल उन्हीं को दी जा रही थी, जिनका लिस्ट में नाम था। जिन लोगों का नाम लिस्ट में नहीं था, उन्हें लौटा दिया गया।

आईनेक्स्ट ने दिया साथ, उठाया मुद्दा

बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची में नाम न होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग प्रति दिन तहसील पहुंच कर अपना नाम शामिल करने की मांग कर रहे थे। राहत शिविर में जगह न होने पर सड़क पर ही दिन-रात गुजारने का हवाला दे रहे थे, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं था। बाढ़ पीडि़तों की शिकायत पर आईनेक्स्ट ने एक दिसंबर को उनकी समस्याओं को प्रमुखता से छापा। इसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

लेखपाल करेंगे सर्वे

आईनेक्स्ट में खबर छपने और पब्लिक के विरोध को देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन को अपना निर्णय बदलना पड़ा। जिन परिवारों का नाम बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची में नहीं था, उन परिवारों को सूची में शामिल करने के लिए लेखपालों को सर्वे का आदेश दिया गया। जिसके आधार पर मंगलवार को सदर तहसील में करीब 200 से अधिक लोगों बुलाया गया, जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं था। लेखपाल ने लोगों को बुला कर राहत सामग्री वितरित की।

प्रति परिवार दी गई ये राहत सामग्री

20 किलोग्राम आंटा

20 किलोग्राम चावल

5 किलोग्राम अरहर दाल

मोमबत्ती का पैकेट, माचिस का पैकेट

15 किलोग्राम आलू

5 किलोग्राम प्याज

बाढ़ राहत सामग्री नियमत: केवल उन्हीं लोगों को देने का आदेश है, जो बाढ़ राहत शिविरों में टिके हुए थे। लेकिन लगातार आ रही शिकायत और लोगों की भीड़ को देखते हुए लेखपालों से सर्वे कराया जा रहा है कि वे वास्तविक स्थिति देख कर सूची तैयार करें। जो वास्तविक बाढ़ प्रभावित उन्हें ही राहत सामग्री दिए जाने का आदेश दिया गया है।

वैभव मिश्रा

एसडीएम सदर