दृश्या नाथ:

वायु सेना के मार्चिंग दस्ते में तीन महिला अधिकारी शामिल थीं। इसमें केरल की फ्लाइट लेफ्टिनेंट दृश्या नाथ इसका नेतृत्व कर रही थीं। इस दौरान इनके साथ ही इसमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट शशिकला शेषाद्रि मैत्रेयि और फ्लाइंग ऑफिसर तृप्ति चतुर्वेदी भी इसमें अपनी विशेष भूमिका निभा रही थीं।

26 जनवरी की परेड में इन महिलाओं को देखकर हर किसी को गर्व हो रहा होगा

अर्पणा नायर:

वहीं नौसेना के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व भी महिलाएं ही कर रही थीं। इसके 144 नौसैनिकों के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर अर्पणा नायर ने किया। इनके साथ ही इस दल में लेफ्टिनेंट तनु और लेफ्टिनेंट मंदार कुलकर्णी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थीं।

26 जनवरी की परेड में इन महिलाओं को देखकर हर किसी को गर्व हो रहा होगा

आंचल दत्त:

वहीं थलसेना की परेड को आर्मी लेफ्टिनेंट आंचल दत्त ने रिप्रजेंट किया। इसके अलावा तटरक्षक बल के मार्चिंग दस्ते में भी एक नहीं बल्कि दो महिला अधिकारी अपनी विशेष भूमिका अदा कर रही थीं।

26 जनवरी की परेड में इन महिलाओं को देखकर हर किसी को गर्व हो रहा होगा

गरिमा कुलहरी:

इस परेड में वायसेना डिफेंस गरिमा कुलहरी भी शामिल हुईं। मूलरूप से झुंझुनूं के गांव तिलोका का बास की रहने वाली गरिमा यहां पर परेड में मिसाइल आकाश के प्रदर्शन में उसके नियंत्रण पर नजर रखें थीं।

26 जनवरी की परेड में इन महिलाओं को देखकर हर किसी को गर्व हो रहा होगा

तमन्ना भसीन:

राजपथ पर हुई इस परेड में विदेशी सेना के मार्चिंग दस्ते में गतिमान उपग्रहीय टर्मिनल की जानकारी कैप्टन तमन्ना भसीन दें रही थीं। ऐसे में साफ है कि देश की इन बेटियों के प्रदर्शन से गर्व हो रहा होगा।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk