JAMSHEDPUR: गुरुवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑडिटोरियम में करीम सिटी कॉलेज के मॉस-कॉम विभाग द्वारा राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को याद किया गया। इस दौरान रिमेंबरिंग गांधी नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी जी के विचारों, मानवीय मूल्यों एवं उनके जीवन संदेश को वर्तमान समाज में सरलता पूर्वक पहुंचाने के लिए कॉलेज के मॉस-कॉम विभाग की ओर से उनके जीवन पर आधारित एवं रिचर्ड एटेनबोरो द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म 'गांधी' का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य अतिथियों एवं स्टूडेंट्स मौजूद थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधीजी ते जीवन प्रकाश डालते हुए वतर्मान समाज में उनके विचारों एवं आदशरें की उपयोगिता को उजागर किया। अर्बन सर्विसेज टाटा स्टील के प्रमुख गोविंद शरण माधव ने कहा कि गांधाजी हमारे लिए एक पथ प्रर्दशक एवं प्रेरणास्त्रोत हैं। हमें उनके दिखाए हुए पथ पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अन्य सत्र में सत्य चैतन्या ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी एक कुशल समाजसेवक के साथ-साथ एक उच्च कोटि के शिक्षाविद् भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को हम कभी नहीं भुला सकते। इस दौरान पर डॉ। सी। भास्कर राव ने गांधी फिल्म से जुड़े कई तत्थ्यों से दशकों को अबगत कराया। मौक पर साहित्यकार मंजर कलीम, लेखिका डॉ। विजया शर्मा, कॉलेज के मॉस-कॉम विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ। नेहा तिवारी, निद़ा जकरिया, डॉयल दत्ता एवं सैयद साजिद परवेज़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राची प्रियम और अमन राज ने किया।