हुआ था कुछ ऐसा
दरअसल हरियाणा के करनाल में रहने वाली सरिता ताकरू के पति की मौत हो गई। सरिता पहले ही दुख में डूबी हुईं थीं। उनके लिए उनके दुख को और भी ज्यादा बढ़ा दिया उनके इकलौते बेटे के दूर होने ने। उनका ये बेटा अमेरिका में था। अब सवाल ये था कि पिता का अंतिम संस्कार भला कैसे हो। इसके लिए बेटे को वापस आना था। वापस आने के लिए उनके बेटे अभय कौल को वीजा की जरूरत थी।

छुट्टी में भी खुलवाई एम्बेसी
वीजा मिलता कैसे। दो दिन की छुट्टी पड़ गई बीच में। अब तो वीजा सीधे गुरुवार को ही मिल पाता। ऐसे हालात में दुखी मां को याद आई अपनी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की। उन्होंने सुषमा स्वराज को ट्विटर पर अपनी परेशानी बताई। फिर क्या था, उनकी समस्या सुनते ही सुषता स्वराज ने एक्शन लिया। छुट्टी में भी उन्होंने एम्बेसी को खुलवाकर उन्होंने अभय के लिए वीजा का इंतजाम करवाया।



इससे पहले भी कर चुकी हैं बहुतों की मदद
वैसे ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सुषमा ट्विटर के जरिए बहुत लोगों की मदद कर चुकी हैं। इससे पहले जब उन्होंने भारत में फंसी पाकिस्तान की लड़कियों की मदद की थी, तब भी उनकी बहुत वाह-वाही हुई थी। लोगों ने चीख-चीखकर उनका उदाहरण पाकिस्तान को दिया था। सिर्फ यही नहीं पाकिस्तान की लड़कियों ने भी वापस पहुंचकर ट्विट करके सुषमा को बहुत-बहुत थैंक्स बोला था।
Interesting Newsinextlive fromInteresting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk